शिवपाल अपने गृहक्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने अपने बेटे प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव अंकुर के साथ आये थे। सपा से गठबंधन के सवाल पर शिवपाल सिंह चुप्पी साधे रहे लेकिन दो टूक कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव देश की दिशा तय करने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश से भाजपा के सफाए के साथ ही केंद्र में भाजपा के पतन का मार्ग प्रशस्त होगा। महंगाई और किसान मुद्दे भाजपा को उखाड़ फेकेंगे।   

इटावा: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (Pragatisheel Samajwadi Party ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh yadav) ने एक कार्यक्रम के दौरान उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन तय है। योगी सरकार ने लोगों का विश्वास खो दिया है। इसीलिए सरकार की विदाई तय है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि देश और प्रदेश के लोगों में भाजपा की साख पूरी तरह खत्म हो गई है। लोग अब भाजपा शासन से मुक्ति चाहते हैं। इसके लिए सभी विपक्षी पार्टियों को मिलकर मोर्चा खोलना चाहिए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सपा के साथ गठबंधन पर साधी चुप्पी

शिवपाल अपने गृहक्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने अपने बेटे प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव अंकुर के साथ आये थे। सपा से गठबंधन के सवाल पर शिवपाल सिंह चुप्पी साधे रहे लेकिन दो टूक कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव देश की दिशा तय करने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश से भाजपा के सफाए के साथ ही केंद्र में भाजपा के पतन का मार्ग प्रशस्त होगा। महंगाई और किसान मुद्दे भाजपा को उखाड़ फेकेंगे।

इससे पहले सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। लोग महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। जाति-धर्म देख कर रिपोर्ट लिखवाई जा रही है। इन्होंने जनता को कभी नोटबंदी की तो कभी खाद की लाइन में खड़ा किया, उनका दुख नहीं देखा। अब मौसम बदल रहा है। यूपी को योगी नहीं योग्य सरकार चाहिए। सपा सरकार में किसानों को 300 यूनिट तक फ्री बिजली देंगे। वह गुरुवार को ललितपुर के गिन्नौट बाग में सभा में बोल रहे थे। विजय रथयात्रा लेकर पहुंचे अखिलेश ने कहा कि खाद की लाइन में किसानों की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन सरकार को परिवार वालों के दुख-दर्द से कोई लेना-देना नहीं है। यह सरकार कहीं भी लीकेज नहीं रोक पायी। टीईटी का परचा भी लीक करवा दिया, इससे लाखों नौजवान परेशान हुए। बुंदेलखंड की गरीबी दूर नहीं हुई। सपा सरकार बनी तो किसानों के लिए दो फसलों का इंतजाम कर गरीबी दूर करेंगे।

अख‍िलेश ने फ‍िर उड़ाया योगी का मजाक, कहा- पहले इस शब्‍द को बोल कर द‍िखाएं UP सीएम

मायावती ने BJP-SP समेत कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- सत्ता में आए तो भूल जाएंगे चुनावी वादे, यही इतिहास है इनका