कांग्रेस किसान,मजदूर और गरीबों के साथ उत्तराखंड में पार्टनरशिप चाहती है। हम छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की तरह यहां भी गरीब लोगों के खाते में सीधे पैसा डालेंगे। हमने घोषणापत्र में जो लिख दिया है। उस् मुख्यमंत्री को करना ही होगा। 

देहरादून : उत्तराखंड के चुनावी समर (uttarakhand chunav 2022) में उतरे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) के कार्यकाल को गोल्डन पीरियड बताया तो पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों को आड़े हाथों लिया। शनिवार को राहुल गांधी किसानों के गढ़ किच्छा पहुंचे और उन्हें लुभाने की कोशिश की। इस दौरान राहुल ने किसान आंदोलन का जिक्र किया और कांग्रेस के विजन को भी किसानों के सामने रखा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किसान, मजदूर, गरीबों के साथ पार्टनरशिप चाहते हैं
राहुल गांधी ने किसानों और कांग्रेस प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि इन तीन कानूनों के खिलाफ किसान चट्टान जैसे खड़े हो गए। आपने एक इंच भी इनको नहीं दिया। कोई समझौता नहीं किया। एक कदम पीछे नहीं लिया। आपने हिंदुस्तान की सरकार को सच्चाई दिखाई। कांग्रेस (Congress) किसान, मजदूर और गरीबों के साथ उत्तराखंड में पार्टनरशिप चाहती है। हम छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की तरह यहां भी गरीब लोगों के खाते में सीधे पैसा डालेंगे। हमने घोषणापत्र में जो लिख दिया है। उस् मुख्यमंत्री को करना ही होगा। 

मोदी प्रधानमंत्री नहीं, राजा हैं
राहुल ने कहा कि मनमोहन सिंह का कार्यकाल गोल्डन पीरियड था, क्योंकि उस वक्त किसानों और सरकार के बीच पार्टनरशिप थी। सरकार के दरवाजे खुले थे। जो आपके दिल में था, वह कह सकते थे। उस समय के हिंदुस्तान में प्रधानमंत्री था, आज के हिंदुस्तान में राजा है। नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) प्रधानमंत्री नहीं, राजा हैं। उन्होंने कहा कि आज का राजा जनता की नहीं सुनता है। किसान एक साल ठंड और कोविड में सड़क पर खड़े थे। लेकिन प्रधानमंत्री ने बात करने की कोशिश नहीं की। यूपीए सरकार के दौरान हमने किसानों की मांग पर 10 दिन में 70 हजार करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया था। कांग्रेस हमेशा से ही किसानों के साथ खड़ी रही है।

इसे भी पढ़ें- उत्तराखंड चुनाव : सियासी गद्दी पाने हरीश रावत ने खेली कबड्डी, तो फुटबॉल ग्राउंड पहुंचे CM धामी, देखें तस्वीरे

दो हिंदुस्तान बन रहा - राहुल
किसानों को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि संसद में अपने भाषण में मैंने कहा, दो हिंदुस्तान बन रहे है। एक अमीरों का हिंदुस्तान। जिन्हें कानूनों से कोई लेना-देना नहीं। कुछ भी कर सकते हैं। किसी की जमीन भी हड़प सकते हैं। इसमें बहुत लोग नहीं, बल्कि 100-200 लोग हैं। आज भारत में 100 लोगों के पास हिंदुस्तान के 40 प्रतिशत लोगों से ज्यादा धन है। ऐसी विभिन्नता किसी और देश में नहीं है। दूसरा हिंदुस्तान गरीबों, किसानों और मजदूरों का है। उसमें आपको रोजगार नहीं मिलेगा। जमीन छीनी जाएगी। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ेंगे। हम दो हिंदुस्तान नहीं, एक हिंदुस्तान चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें-उत्तराखंड चुनाव : देहरादून में सचिन पायलट का डोर-टू-डोर कैंपेन, कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

उत्तराखंड से गांधी परिवार का नाता - हरीश रावत
इससे पहले सभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत (Harish Rawat) ने कहा कि राहुल गांधी का उत्तराखंड से विशेष नाता रहा है। उनके नाना पंडित जवाहर लाल नेहरू और पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने इस क्षेत्र को बसाया था। इसे तराई के नाम से जाता है। इस क्षेत्र की पंतनगर विश्वविद्यालय भी कांग्रेस की ही देन है। हरित क्रांति से लेकर श्वेत क्रांति, यानी जितनी भी क्रांति हुई। इसकी श्रेय पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को जाता है। जब आपदा आई थी। तब भी राहुल गांधी हमारे आंसू पोंछने आए। आपका यह एहसान उत्तराखंड कभी नहीं भूलेगा। 

14 फरवरी को मतदान
बता दें कि उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 14 फरवरी को मतदान होगा। इस बार 632 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। 10 मार्च को नतीजे आएंगे। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में 81 लाख से ज्यादा मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

इसे भी पढ़ें-उत्तराखंड चुनाव: कांग्रेस ने खोला घोषणाओं का पिटारा, प्रियंका गांधी बोलीं- हम प्रतिज्ञाएं निभाएंगे

इसे भी पढ़ें-उत्तराखंड में प्रियंका गांधी ने फूंका चुनावी बिगुल, देवभूमि से जोड़ा नाता, बीजेपी पर प्रहार,बताया क्या है विजन