3 Idiots Sequel Update: ‘3 Idiots’ सीक्वल की कहानी किस टाइमलाइन पर आधारित होगी? सीक्वल में रैंचो, फरहान और राजू की जिंदगी में क्या नया बदलाव दिखाया जाएगा? क्या पहली फिल्म के सभी प्रमुख किरदार सीक्वल में वापसी करेंगे?

'3 इडियट' (3 Idiots) के सीक्वेल आएगा या नहीं इसे लेकर फैंस लगातार प्रश्न करते रहते हैं। हाल ही में इस मूवी के निर्देशक राजकुमार हिरानी बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस सुपरहिट मूवी का सीक्वल आएगा। वो और लेखक अभिजात जोशी (Abhijat Joshi) अभी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि इस बार कहानी कॉलेज लाइफ पर बेस्ड नहीं होगी, बल्कि आगे की जिंदगी की कहानी दिखाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

15-20 साल बाद की कहानी पर फोकस

सीक्वल की कहानी लगभग 15–20 साल आगे बढ़ चुकी होगी। इसमें दिखाया जाएगा कि रैंचो, फरहान और राजू अब अपनी-अपनी जिंदगी में क्या कर रहे हैं। तीनों किरदार अब शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं। इस स्टेज पर वे अपने जीवन की नई जिम्मेदारियों और “मिड-लाइफ क्राइसिस” का सामना कर रहे होंगे।

रैंचो, फरहान और राजू की नई लाइफ

पहली फिल्म के अंत में जहां रैंचो (आमिर खान) लद्दाख में टीचर बनकर बस गया था, वहीं फरहान (आर. माधवन) वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर बन चुका था और राजू (शरमन जोशी) अपने करियर में सफल हो गया था। अब सीक्वल में इन तीनों की जिंदगी एक नए मोड़ पर दिखाई जाएगी।

क्या पुराने किरदार भी लौटेंगे?

फिल्म में करीना कपूर खान की वापसी की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा पुराने किरदार जैसे बोमन ईरानी, मोना सिंह और जावेद जाफरी की भी वापसी हो सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। ओमी वैद्य का लोकप्रिय “चतुर” किरदार भी फैंस के बीच चर्चा में है।

और पढ़ें: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: कैमरे के सामने फफक-फफक कर रो पड़े 'बाघा', वायरल हुआ वीडियो

फिल्म का संदेश होगा बड़ा

राजकुमार हिरानी ने यह भी कहा कि फिल्म में एक बड़ा संदेश जरूर होगा, जैसा कि उनकी पिछली फिल्मों में भी देखने को मिला था। 3 Idiots पहले ही भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है, जिसने शिक्षा व्यवस्था पर व्यंग्य और “All is well” जैसे आइकॉनिक मैसेज दिए थे।

और पढ़ें: Cocktail 2 Review: रोमांस का तड़का, इमोशंस का सैलाब और शाहिद-कृति-रश्मिका की शानदार केमिस्ट्री