- Home
- Entertainment
- पार्टी-शार्टी छोड़ धर्म के रास्ते पर निकले ये 5 टीवी स्टार, किसी ने शोबिज को कहा अलविदा तो कोई भक्ति मे डूबा
पार्टी-शार्टी छोड़ धर्म के रास्ते पर निकले ये 5 टीवी स्टार, किसी ने शोबिज को कहा अलविदा तो कोई भक्ति मे डूबा
टीवी एक्टर्स अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ ग्लैमरस लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, इंडस्ट्री में कुछ ऐसे सितारे भी रहे हैं, जिन्होंने समय के साथ अपनी जिंदगी में आध्यात्मिकता को खास जगह दी। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 टीवी सितारों के बारे में...

1. पारस छाबड़ा
पारस छाबड़ा ‘स्प्लिट्सविला’ और ‘बिग बॉस 13’ जैसे रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं। एक्टिंग और रियलिटी टीवी के अलावा पारस अब अपने पॉडकास्ट ‘अबरा का डबरा शो’ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। पारस लंबे समय से आध्यात्मिकता और ज्योतिष में अपनी रुचि के बारे में बात करते रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मां उनकी पहली गुरु रही हैं और बचपन से ही उन्होंने उन्हें आध्यात्मिक सोच से जोड़ा। पारस के मुताबिक, उनकी मां उन्हें लोरी की जगह ‘राम सिया राम’ गाकर सुलाती थीं।

2. करण वाही
टीवी के पॉपुलर एक्टर करण वाही भी हाल के दिनों में अपनी आध्यात्मिक यात्रा को लेकर चर्चा में रहे हैं। पारस छाबड़ा के ‘अबरा का डबरा शो’ में करण ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में उनकी जिंदगी में आध्यात्मिकता दोबारा महत्वपूर्ण हो गई है। करण के मुताबिक, उन्होंने वृंदावन से तुलसी की माला ली और नाम जप करना शुरू किया। उन्होंने बताया कि वह नीम करोली बाबा को फॉलो करते हैं और उन्हीं के जरिए प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनने की शुरुआत हुई। करण ने कहा कि नाम जप ने उन्हें ज्यादा शांत महसूस करने में मदद की। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने नॉन वेज खाना छोड़ दिया है।
और पढे़ं- ‘हनुमान अंश 2’ में दिखेंगे विराट कोहली-अनुष्का शर्मा? प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने दिया बड़ा अपडेट
3. अनघा भोसले
‘अनुपमा’ में नंदिनी का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाली अनघा भोसले ने 2022 में एक्टिंग इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। उन्होंने अपने फैसले को धार्मिक विश्वास और आध्यात्मिक यात्रा से जोड़ा था। अनघा ने सोशल मीडिया पर बताया था कि उन्होंने फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला अपनी धार्मिक मान्यताओं और आध्यात्मिक रास्ते को आगे बढ़ाने के लिए किया है। उन्होंने कृष्ण चेतना और आध्यात्मिक विकास को अपने जीवन में प्राथमिकता देने की बात कही थी।
4. नूपुर अलंकार
टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस नूपुर अलंकार ने करीब तीन दशक तक इंडस्ट्री में काम किया। वह ‘शक्तिमान’, ‘घर की लक्ष्मी बेटियां’, ‘अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो’ और ‘भागे रे मन’ जैसे टीवी शोज का हिस्सा रही हैं। वह फिल्मों में भी नजर आईं। 2022 में नूपुर ने शोबिज छोड़कर संन्यास लेने का फैसला किया। उन्होंने बताया था कि वह पहले से ही आध्यात्मिकता की ओर झुकी हुई थीं और अध्यात्म तथा योग साधना का अभ्यास करती थीं। उनके मुताबिक, यह फैसला अचानक नहीं था, बल्कि समय के साथ आध्यात्मिकता उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनती गई।
5. सना खान
सना खान टीवी और रियलिटी शो की दुनिया का जाना पहचाना नाम रही हैं। वह ‘बिग बॉस’ में नजर आ चुकी हैं और फिल्मों व वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। साल 2020 में सना ने अचानक शोबिज छोड़ने का ऐलान किया था। अपने बयान में उन्होंने कहा था कि वह अपनी जिंदगी के उद्देश्य पर विचार कर रही थीं और अब मानवता की सेवा करना तथा अपने धार्मिक विश्वासों के अनुसार जीवन जीना चाहती हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।