- Home
- Entertainment
- 80s Vs 2026 Photos: 9 हीरोइन आज भी लगती हैं जवां, 4 की कातिलाना अदाओं का जलवा बरकरार
80s Vs 2026 Photos: 9 हीरोइन आज भी लगती हैं जवां, 4 की कातिलाना अदाओं का जलवा बरकरार
80s & 2026 Photos: 80s का रेट्रो ट्रेंड सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। AI से लोग उस दौर की तस्वीरें बना रहे हैं। ऐसे में देखिए 80s की 9 खूबसूरत हीरोइनों की तब और 2026 की तस्वीरें। आज भी ये अदाकाराएं बहुत ही कयामत लुक देती हैं।

रेखा
80s की बात हो और रेखा का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। रेखा ने इस दशक में 'उमराव जान', 'सिलसिला', 'उत्सव' और 'खून भरी मांग' जैसी फिल्मों में यादगार काम किया। 80s में उनकी सिल्क साड़ियों, भारी ज्वेलरी और शाही अंदाज ने एक अलग फैशन स्टेटमेंट बनाया था। आज भी रेखा का ट्रेडिशनल लुक उनकी सबसे बड़ी पहचान है। आज भी उनकी अदाओं का जादू लोगों को मदहोश कर जाता है।

डिंपल कपाड़िया
डिंपल कपाड़िया ने बहुत कम उम्र में फिल्मों में कदम रख दिया था और बाद में 80s में भी कई फिल्मों में दिखीं। 'सागर' और 'राम लखन' जैसी फिल्मों ने उनके करियर को नई पहचान दी। आज भी डिंपल अपने अलग और सहज फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। 2026 में 'द ओडिसी' के मुंबई प्रीमियर में उनका अबू जानी संदीप खोसला का हैंडक्राफ्टेड आउटफिट काफी चर्चा में रहा।
हेमा मालिनी
'ड्रीम गर्ल' के नाम से मशहूर हेमा मालिनी ने 80s में भी कई यादगार फिल्मों में काम किया। 'नसीब', 'क्रांति' और 'अली बाबा और 40 चोर' जैसी फिल्मों में उनका अंदाज खूब पसंद किया गया। 77 की उम्र में भी वो बेहद हसीन लगती हैं। उनके चेहरे पर यंग अदाकाराओं की तरह नूर दिखता है।
जीनत अमान
जीनत अमान 70s और 80s की ग्लैमरस अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। 'कुर्बानी', 'डॉन', 'लावारिस' और 'इंसाफ का तराजू' जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। दादी मां की उम्र में भी जीनत फैशन में यंग हीरोइनों को टक्कर देती दिखती हैं।
जया प्रदा
जया प्रदा ने हिंदी के साथ दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी खूब काम किया। 80s में 'सर्गम', 'तोहफा', 'मवाली' और 'मकसद' जैसी फिल्मों से वह बेहद लोकप्रिय हुईं। बाद में उन्होंने राजनीति में भी कदम रखा। 64 साल की उम्र में जया 40 वाला लुक देती दिखती हैं।
पूनम ढिल्लों
'नूरी' से पहचान बनाने वाली पूनम ढिल्लों 80s की लोकप्रिय हीरोइनों में थीं। 'दर्द', 'सोहनी महीवाल', 'तेरी मेहरबानियां', 'कर्मा' और 'नाम' जैसी फिल्मों में वह नजर आईं। 64 की उम्र में पूनम बेहद फिट और स्टाइलिश दिखती हैं।
शबाना आजमी
शबाना आजमी ने 80s में कमर्शियल फिल्मों के साथ-साथ समानांतर सिनेमा में भी शानदार काम किया। वह पांच बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीत चुकी हैं और उनका करियर फिल्मों, थिएटर और सामाजिक कामों तक फैला है। शबाना आज भी मूवी में काम करती हैं और उनके स्किन पर उम्र का असर नहीं दिखता है।
अनीता राज
अनीता राज ने 1981 में 'प्रेम गीत' से हिंदी फिल्मों में कदम रखा था। इसके बाद 'जरा सी जिंदगी', 'प्रेम तपस्या', 'नौकर बीवी का', 'लैला', 'गुलामी', 'सत्यमेव जयते' और 'हिरासत' जैसी फिल्मों में काम किया। 80s में उनकी खूबसूरती और ग्लैमरस स्क्रीन प्रेजेंस की खूब चर्चा थी। आज भी वो जिम में ज्यादा वक्त गुजारती दिखती हैं।
नीना गुप्ता
नीना गुप्ता ने 80 के दौर में कमर्शियल फिल्मों के साथ समानांतर सिनेमा में भी मजबूत काम किया। 'गांधी', 'मंडी', 'रिहाई' और 'दृश्टि' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को पहचान मिली।आज नीना अपने बेबाक अंदाज और फैशन सेंस के लिए भी खूब चर्चा में रहती हैं। 2026 में उनके अलग-अलग लुक्स को फैशन मीडिया ने कवर किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।