आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग रजिस्टर्ड मैरिज कर नई पारी शुरू की। इस शादी में फैमिली मेंबर्स, अंबानी परिवार, इरफान पठान समेत कई खास मेहमान पहुंचे।

खान और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट ने रजिस्टर्ड मैरिज कर एक-दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार किया। इस मौके पर दोनों के परिवार और चुनिंदा दोस्त मौजूद रहे। शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है, जिसमें आमिर और गौरी रजिस्टर पर साइन कर रहे हैं और बीच में गौरी का बेटा बैठा हुआ है।पीछे कपल के पैरेंट्स दिखाई दे रहे हैं।वैसे इस शादी में और-कौन पहुंचा,वीडियोज में देखें झलक...

 

View post on Instagram
 

 

मुकेश अंबानी हुए आमिर खान की शादी में शामिल

बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और उनका परिवार आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में शामिल हुआ। भारी बारिश के बीच अंबानी फैमिली ने आमिर और गौरी को जिंदगी की नई शुरुआत के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें : आमिर खान ने पहली शादी किस उम्र में की थी? दूसरे निकाह के वक्त कितने साल के थे मिस्टर परफेक्शनिस्ट?

 

View post on Instagram
 

 

View post on Instagram
 

 

आमिर खान के दोस्त इरफ़ान पठान-राज ठाकरे शादी में पहुंचे

 

View post on Instagram
 

 

View post on Instagram
 

 

View post on Instagram
 

 

क्रिकेटर इरफ़ान पठान अपने खास दोस्त आमिर खान की तीसरी शादी में शामिल हुए। पॉलिटिशियन राज ठाकरे ने भी मिस्टर परफेक्शनिस्ट के घर पहुंचकर उन्हें और उनकी पत्नी गौरी को शादी की मुबारकबाद दी।

आमिर खान के बच्चे पापा की तीसरी शादी में शामिल हुए

आमिर खान और उनकी पहली रीना दत्ता के दोनों बच्चे जुनैद खान और आयरा खान भारी बारिश के बावजूद पापा की तीसरी शादी में शामिल हुए। आयरा शादी में पति नूपुर शिखरे के साथ पहुंची थीं। कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि आमिर की पहली दोनों तलाकशुदा पत्नियां रीना दत्ता और किरण राव भी उनकी तीसरी शादी की साक्षी बनीं।

 

View post on Instagram
 

 

View post on Instagram
 

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो

सोशल मीडिया पर आमिर खान की तीसरी शादी के लिए सजाये घर और वहां पहुंच रहे मेहमानों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर और गौरी की शादी लगभग 150 मेहमानों की मौजूदगी में हुई। हालांकि, इन आंकड़ों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

 

View post on Instagram
 

 

View post on Instagram
 

 

आमिर खान से कितनी छोटी हैं गौरी स्प्रैट?

रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान और उनकी तीसरी बीवी गौरी स्प्रैट की उम्र में लगभग 14 साल का अंतर है। आमिर 61 साल के हैं,जबकि गौरी की उम्र 47 साल बताई जाती है। गौरी की यह दूसरी शादी है। पहली शादी से उनका एक बेटा है।