Aamir Khan Third Marriage: आमिर खान गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। बता दें कि ये उनकी तीसरी शादी है। इस तीसरी शादी की चर्चाओं के बीच जानिए आमिर खान के परिवार की पूरी कहानी। उनकी पहली और दूसरी पत्नी से कितने बच्चे हैं, कौन किसके साथ रहता है।

Aamir Khan Gauri Spratt Third Marriage: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि वे रविवार यानी 5 जुलाई को तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे। तीसरी शादी की चर्चाओं के बीच उनके परिवार और बच्चों को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। अब वे चार बच्चों के पिता कहलाएंगे, क्योंकि उनकी तीसरी पत्नी गौरी का पहली शादी से एक बेटा है, जो अब आमिर को पापा कहकर बुलाएगा। आइए, जानते हैं आमिर थर्ड मैरिज के बाद कितने बच्चों के पिता कहलाएंगे और किस पत्नी से उन्हें कितने बच्चे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

61 साल के आमिर खान के अब कितने बच्चे?

आमिर खान अपनी तीसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने गौरी स्प्रैट से रविवार को शादी की। गौरी से शादी करने के बाद आमिर 4 बच्चों के पिता बन गए हैं। आपको बता दें कि आमिर पहले से ही 3 बच्चों जुनैद खान, आइरा खान और आजाद खान के पिता हैं और अब वे गौरी के बेटे के भी पिता कहलाएंगे। गौरी का पिछली शादी से एक बेटा है। आमिर और गौरी का रिश्ता 2024 में शुरू हुआ था। गौरी से उनकी मुलाकात बेंगलुरु में कजिन नुजहत खान के जरिए हुई थी। फिर दोनों ने डेटिंग शुरू की और एक साल तक लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे। मार्च 2025 में आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी के साथ अपनी रिलेशनशिप घोषणा की थी।

आमिर खान को किस पत्नी से कितने बच्चे?

आमिर खान ने पहली शादी रीना दत्ता से 1986 में की थी। शादी के बाद दोनों 2 बच्चे जुनैद खान और आइरा खान के पेरेंट्स बने। जुनैद फिल्मों में एक्टिव है और आइरा की शादी हो चुकी है। आमिर-रीना का 2002 में तलाक हो गया था। इसके बाद आमिर ने 2005 में किरण राव से शादी की। शादी के बाद दोनों सरोगेसी से बेटे आजाद के पेरेंट्स बने। दोनों का 2012 में तलाक हो गया। आजाद फिलहाल पढ़ाई कर रहा है। अब आमिर तीसरी शादी कर चुके हैं। उनकी तीसरी पत्नी गौरी तलाकशुदा और एक बेटे क्विन की मां है। अब ये भी आमिर का बेटा कहलाएगा। इस लिहाज से आमिर तीसरी शादी के बाद 4 बच्चों के पिता बन गए हैं।

क्या करती हैं आमिर खान की पत्नी गौरी

आपको बता दें कि आमिर खान की तीसरी पत्नी गौरी तलाकशुदा है और 2025 में बेटे के साथ बेंगलुरु से मुंबई शिफ्ट हुईं। पहले वे एक हेयरकेयर ब्रांड में काम करती थीं। अब गौरी आमिर के बैनर आमिर खान प्रोडक्शंस में काम करती हैं। वहीं, बात आमिर की दोनों एक्स पत्नी की करें तो रीना दत्ता घर संभालती हैं। वहीं, किरण राव फिल्म डायरेक्ट और प्रोड्यूस करने का काम करती हैं।