Aamna Sharif traumatic childhood experience: आमना शरीफ के साथ हुई थी बचपन में ऐसी क्या डरावनी घटना घटी, जिसने उन्हें सालों तक झकझोर कर रखा? आखिर क्यों ट्यूशन से निकलते ही डर के मारे कांपने लगी थीं आमना शरीफ? मां बनने के बाद क्यों बदल गया आमना शरीफ का पूरा नजरिया? और आखिर इंडस्ट्री ने उन्हें क्यों कहा था कि उनका करियर खत्म हो चुका है?
'कहीं तो होगा' से घर-घर में पहचान बनाने वाली टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ इन दिनों अपने एक इमोशनल खुलासे को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट बातचीत के दौरान उन्होंने बचपन में झेली गई परेशान करने वाली घटनाओं पर खुलकर बात की। आमना ने बताया कि कम उम्र में उन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट के दौरान अनुचित व्यवहार और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ा था। एक्ट्रेस के मुताबिक, उस समय उन्हें समझ ही नहीं आता था कि ऐसी परिस्थितियों में कैसे रिएक्ट किया जाए। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कई लोग उनकी हिम्मत की सराहना कर रहे हैं।

आमना शरीफ की बचपन की दर्दनाक यादें आज भी हैं ताजा
आमना शरीफ ने Hauterrfly से बातचीत के दौरान बताया कि बचपन में कुछ ऐसी घटनाएं हुई थीं जिन्हें वह आज तक नहीं भूल पाई हैं। उन्होंने कहा कि कम उम्र में पब्लिक प्लेसेस पर उनके साथ अनुचित व्यवहार हुआ था। उस दौर में बच्चों को ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ जैसी चीजों के बारे में जागरूक नहीं किया जाता था, जिसके कारण स्थिति को समझना और उससे निपटना और भी मुश्किल हो जाता था। आमना ने कहा,
मुंबई में बस और ट्रेन में यात्रा करते समय कुछ लोगों ने मुझे गलत तरीके से छूने की कोशिश की। उस उम्र में आपको पूरी तरह समझ नहीं आता कि आपके साथ क्या हो रहा है। आपको सिर्फ इतना महसूस होता है कि कुछ गलत है, लेकिन आप यह नहीं जानते कि खुद का बचाव कैसे करें।
जब आमना शरीफ के सामने पैंट उतारकर खड़ा हुआ शख्स
43 साल की आमना शरीफ ने बचपन का ही दर्दनाक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि जब वे बहुत छोटी थीं, तब मुंबई में कुछ अन्य लड़कियों के साथ गणित की ट्यूशन पढ़ने जाया करती थीं। एक दिन जब वे ट्यूशन से बाहर निकलीं, तो उन्होंने देखा कि एक आदमी पेंट उतारकर उनके सामने खड़ा है। उनके मुताबिक़, यह दृश्य देखकर सभी लड़कियां बुरी तरह डर गईं और कांपने लगीं। बकौल आमना, “हम सभी छोटी बच्चियां थीं, इसलिए डर के मारे तुरंत अपने टीचर के पास भाग गईं।” उन्होंने यह भी बताया कि उस दौर में इस तरह की घटनाएं अक्सर देखने को मिलती थीं, जो उनके लिए बेहद डरावनी और असहज करने वाली थीं।
मां बनने के बाद बदला आमना शरीफ का नजरिया
एक्ट्रेस ने बताया कि इन अनुभवों का असर उनकी सोच पर आज भी है। उन्होंने कहा कि मां बनने के बाद वह अपने बच्चे को लेकर काफी ज्यादा सतर्क हो गई हैं। आमना के अनुसार, जब वह सोचती हैं कि वह इतनी प्रोटेक्टिव क्यों हैं, तो उन्हें अपने बचपन के वही अनुभव याद आ जाते हैं।
आमना शरीफ ने करियर और निजी जिंदगी के संघर्ष भी किए साझा
आमना शरीफ ने बातचीत में सिर्फ बचपन की घटनाओं पर ही नहीं, बल्कि अपने जीवन के दूसरे संघर्षों पर भी बात की। उन्होंने बताया कि पिता के निधन के बाद परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, मां बनने के बाद उन्हें इंडस्ट्री में यह तक कहा गया कि अब उनका करियर खत्म हो चुका है। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार आगे बढ़ती रहीं।
