मुंबई के शिवाजी पार्क में NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन में अभिनेता इमरान खान शामिल हुए। उन्होंने बारिश के बीच छात्रों का समर्थन किया और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट 20 जुलाई के बाद और जोर पकड़ लिया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में छात्र सड़कों पर उतकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 22 जुलाई को मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में छात्रों ने प्रदर्शन किया जिसमें बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान भी शामिल हुए। उन्होंने छात्रों को अपना समर्थन दिया और उनका मनोबल बढ़ाया।

भारी बारिश में भी प्रोटेस्टर के साथ दिखें इमरान

मुंबई की भारी बारिश के बावजूद वह प्रदर्शनकारियों के साथ आमिर खान के भांजे पैदल चलते नजर आए। उनका कहना था कि वह छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने और उनकी जायज मांगों का समर्थन करने के लिए वहां पहुंचे हैं। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली में हुए स्टूडेंट पर लाठीचार्ज पर सवाल भी उठाएं।

छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ बोलें इमरान खान

दिल्ली में 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया। इमरान ने छात्रों पर की गई पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि छात्रों की बात सुनी जानी चाहिए और उनकी आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान निकाला जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर उनके प्रदर्शन में शामिल होने के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

 

View post on Instagram
 

 

NEET पेपर लीक मामले में क्या बोले थे इमरान

इस महीने की शुरुआत में इमरान खान ने NEET पेपर लीक मामले पर इंस्टाग्राम के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने लिखा,

 अगर हम छात्रों से उम्मीद करते हैं कि वे पूरी ईमानदारी के साथ परीक्षा दें, तो परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाओं की भी उतनी ही जिम्मेदारी बनती है कि वे प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करें। यह सिद्धांत इस बात पर निर्भर नहीं होना चाहिए कि आप किस फुटबॉल टीम (माफ कीजिए... किस राजनीतिक दल) का समर्थन करते हैं।

उन्होंने आगे लिखा, 

"उन लाखों छात्रों को मैं देख रहा हूं, जिनकी मेहनत इस घोटाले की वजह से बेकार हो गई, और उन लाखों लोगों को भी जो अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज लगातार बुलंद कर रहे हैं। आप सभी हमारे समाज की बेहतरी के लिए खड़े हैं और आपके साथ खड़ा होना मेरे लिए सम्मान की बात है।"

और पढ़ें: 'ऐसे प्रदर्शनों से...', जंतर-मंतर पर अभिजीत दिपके और CJP के प्रोटेस्ट पर क्या बोलीं हेमा मालिनी?

NEET पेपर लीक को लेकर हुआ प्रोटेस्ट

बता दें कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन जून के अंतिम सप्ताह में शुरू हुआ था। इसके बाद 20 जुलाई को छात्रों ने 'चलो संसद' मार्च निकाला, जो बाद में हिंसक हो गया। फिलहाल प्रदर्शनकारी छात्रों और सरकार के बीच इस मुद्दे पर कोई सहमति नहीं बन सकी है।।

इसे भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट के दौरान इस टीवी एक्टर को पड़ी लाठी, जंतर-मंतर पर पुलिस एक्शन को लेकर कही बड़ी बात