Border 2 कब तक नहीं देखेंगे सुनील शेट्टी, बेटे अहान की तो कुछ अलग ही ख्वाहिश
'बॉर्डर 2' एक्टर अहान शेट्टी चाहते हैं कि उनकी बहन अथिया शेट्टी और केएल राहुल की बेटी, इवाराह, वॉर ड्रामा फिल्म देखें। इसमें उन्होंने महेंद्र एस रावत का किरदार निभाया है। अहान का कैरेक्टर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में एक नौसेना अधिकारी का है।

अहान शेट्टी पांच साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं; उनकी पहली फिल्म 'तड़प' 2021 में रिलीज़ हुई थी। 'बॉर्डर 2' में, उन्होंने महेंद्र एस रावत नाम के एक नौसेना अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं।
1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बेस्ड, अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म ऑपरेशन चंगेज़ खान के दौरान ज़मीन, हवा और समुद्र में देश की रक्षा करने वाले भारत के गुमनाम नायकों की कहानी बयां करती है।
ज़ूम के साथ एक विशेष इंटरव्यू में, अहान ने कहा कि वह चाहेंगे कि उनकी भांंजी इवारा, सिनेमा को समझने लायक उम्र होने पर यह फिल्म देखे। अहान ने कहा कि इवारा अपने फैमिली मेंबर को अभिनय करते देखना पसंद करेगी। “उसके मामा फिल्म में हैं; वह इसे देखना चाहेगी ही। अथिया और राहुल की बेटी चाहेगी कि वह अपने दादाजी की फिल्में, अपनी मां की कुछ फिल्में और मामा का काम देखे। वह अपने करीबियों को देखना चाहेगी,” 'बॉर्डर 2' के अभिनेता ने कहा।
इवारा, एक्स एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल की बेटी हैं। मार्च 2026 में वह एक साल की हो जाएंगी। हीरो और मुबारकां जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकीं अथिया ने कुछ साल पहले इंडस्ट्री को गुडबाय कह दिया था। यह उनका खुद से लिया गया फैसला था, जिसकी कंफर्मेशन उनके सुपरस्टार पिता सुनील शेट्टी ने की थी।
सुनील शेट्टी ने अभी तक बॉर्डर 2 क्यों नहीं देखी?
अहान ने आगे बताया कि उनके पिता सुनील ने बॉक्स ऑफिस पर एक निश्चित कमाई होने तक बॉर्डर 2 न देखने का फैसला किया है। हालांकि वे प्रीमियर में उनका हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद थे, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री और बाकी कलाकारों के साथ फिल्म देखने के लिए नहीं रुके। अहान ने बताया कि उनकी मां माना और जीजा केएल राहुल को बॉर्डर 2 में उनके काम पर गर्व है और उन्हें देखकर वे इमोशनल हो गए। वही अथिया ने बीते रविवार को अकेले ही ये फिल्म देखी।
सुनील शेट्टी ने बेटे अहान शेट्टी की तारीफ की
ज़ूम के साथ एक पुराने इंटरव्यू में सुनील ने अहान की तारीफ करते हुए कहा कि वह उनसे ज़्यादा शांत और विनम्र हैं। दिग्गज अभिनेता ने कहा कि उनके बेटे की 'आवाज़' और 'व्यक्तित्व' दोनों ही लाजवाब हैं। स्क्रिप्ट चुनने के उनके तरीके को याद करते हुए, सीनियर शेट्टी ने बताया कि वह खुद 'ज़्यादा आवेगशील' और 'थोड़े ज़्यादा इमोशनल' शख्स और एक्टर हैं।
सुनील शेट्टी ने बताया कि घर में अहान को 'ज़ेन बॉय' कहा जाता है। क्योंकि वह हमेशा शांत रहते हैं और कभी घबराते नहीं हैं। शायद इसलिए क्योंकि वह अभी कुंआरे हैं, पिता का मानना है कि शादी और उसके बाद अहान के पिता बनने से उनमें खुद-ब-खुद बदलाव आएगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

