MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Imran Khan Hospital
US Iran sanctions
Mumbai Powai Assault Case
Hyderabad Aston Martin accident
News Pulse 10
Kal Ka Rashifal
Delhi fake CBI raid
Imran Khan hospital transfer
Ongole lift accident
Pakistan airlift
India Pakistan diplomatic row
Hyderabad principal murder
Bengaluru murder case
Awarapan 2 Box Office Collections
Beed hospital negligence
Twisha Sharma Case
Supreme Court ₹20 bribe case
India latest news
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
  • Home
  • Entertainment
  • शादी नहीं करने की बात से पलटी ऐश्वर्या लक्ष्मी!बोलीं-'गट्टा कुश्ती 2' करने के बाद बदल गई सोच

शादी नहीं करने की बात से पलटी ऐश्वर्या लक्ष्मी!बोलीं-'गट्टा कुश्ती 2' करने के बाद बदल गई सोच

साउथ एक्ट्रेस ऐश्वर्या लक्ष्मी ने शादी न करने वाले अपने पुराने बयान पर यू-टर्न लेते हुए कहा कि अब वह मां बनना चाहती हैं और अच्छे पिता जैसा पार्टनर चाहती हैं।

3 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Jul 03 2026, 03:54 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : instagram

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या लक्ष्मी (Aishwarya Lekshmi) एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। साल 2024 में उन्होंने यह कहकर सभी को चौंका दिया था कि वह कभी शादी नहीं करेंगी। उस वक्त उनका बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। हालांकि, अब करीब दो साल बाद उन्होंने अपने विचारों में आए बदलाव का खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने कहा है कि अब वह मां बनना चाहती हैं और इसके लिए उन्हें ऐसा पार्टनर चाहिए, जो एक अच्छा पिता साबित हो सके।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : instagram

शादी पर बदला ऐश्वर्या लक्ष्मी का नजरिया?

अपनी फिल्म 'गट्टा कुश्ती 2' के प्रमोशन के दौरान पत्रकार भारद्वाज रंगन को दिए इंटरव्यू में ऐश्वर्या लक्ष्मी ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की। उनसे पूछा गया कि जब उन्होंने शादी न करने की बात कही थी, तब क्या उन्हें लोगों की आलोचना का डर था? इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें उम्मीद के विपरीत काफी लोगों का समर्थन मिला। वहीं कुछ लोगों ने उनसे पूछा कि अगर शादी नहीं करेंगी तो क्या लिव-इन रिलेशनशिप में रहेंगी।

35
Image Credit : instagram

'अब मैं बच्चा चाहती हूं'

ऐश्वर्या ने बताया कि अब उनकी सोच पहले जैसी नहीं रही। उन्होंने कहा कि फिल्म 'गट्टा कुश्ती 2' में मां का किरदार निभाने के बाद उनके भीतर मां बनने की इच्छा और मजबूत हो गई। उन्होंने कहा कि अगर मैं बच्चा चाहती हूं तो मैं ऐसे इंसान के साथ रहना पसंद करूंगी, जिसके बारे में मुझे भरोसा हो कि वह एक अच्छा पिता बनेगा। मैं एक इंसान के तौर पर बदल गई हूं। अब मैं किसी के साथ एक कानूनी रिश्ता (शादी) चाहती हूं ताकि हम साथ मिलकर बच्चा पाल सकें।

45
Image Credit : instagram

2024 में क्यों कहा था- कभी शादी नहीं करूंगी?

ऐश्वर्या लक्ष्मी ने 2024 में दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि बचपन से वह शादी का सपना देखा करती थीं। उन्होंने बताया था कि 8, 10 और यहां तक कि 25 साल की उम्र तक भी वह खुद को गुरुवायूर मंदिर में शादी करते हुए कल्पना करती थीं, क्योंकि उनकी मां की उस मंदिर में गहरी आस्था थी। लेकिन समय के साथ उनका नजरिया बदल गया। उन्होंने महसूस किया कि उनके आसपास ज्यादातर शादीशुदा लोग खुश नहीं थे। उनके मुताबिक, कई रिश्ते केवल समझौतों पर टिके हुए थे और उनमें व्यक्तिगत विकास की गुंजाइश बहुत कम दिखाई देती थी। इसी वजह से उन्होंने काफी सोच-समझकर शादी न करने का फैसला लिया था।

और पढ़ें: 'होटल के कमरे में बुलाकर देर रात तक बैठाए रखा'.. फरहाना भट्ट ने सुनाया करियर का सबसे खौफनाक किस्सा

55
Image Credit : instagram

'गट्टा कुश्ती 2' में आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या लक्ष्मी की 'गट्टा कुश्ती 2' 3 जुलाई को रिलीज हुई है।  इस फिल्म का निर्देशन Chella Ayyavu ने किया है। यह 2022 में रिलीज हुई 'गट्टा कुश्ती' का सीक्वल है। फिल्म में विष्णु विशाल भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। कहानी कीर्ति और वीरा के रिश्ते को आगे बढ़ाती है, जहां एक रूढ़िवादी समाज के बीच जेंडर रोल्स को नए नजरिए से दिखाया जाएगा।

और पढ़ें: 40 की उम्र में भी कुंवारी है हुमा कुरैशी, जानें 'बेबी डू डाई डू' की अदाकारा का क्या है प्लान

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
मनोरंजन समाचार
दक्षिण सिनेमा समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार को नहीं मिली थी 'फूटी कौड़ी', नाराज 'खिलाड़ी कुमार' ने किया था ये काम
Recommended image2
'मुंह में कपड़ा, हाथ बंधे और वो जबरदस्ती कर रहे...', एक्ट्रेस ने सुनाई बहन की दहलाने वाली कहानी
Recommended image3
'अपनी पैंटी उतारकर...', एक्ट्रेस कंगना से हुई ऐसी गंदी डिमांड तो क्या दिया जवाब?
Recommended image4
'होंठ सूज जाते हैं...', तारक मेहता फेम एक्ट्रेस ने बताई बोल्ड मूवी शूटिंग का सच
Recommended image5
Batwara 1947 Collection Day 7: 7 दिन में ही टूटी सनी देओल की 'बटवारा 1947' की कमर, जानें कमाई
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved