पेरिस फैशन वीक 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने ब्लैक वेलवेट गाउन, क्राउन और रेड लिप्स में रैंप वॉक किया। उन्होंने दर्शकों को फ्लाइंग किस दी और सेलीन डायोन संग भी खास पल शेयर किया।

ऐश्वर्या राय फिलहाल फिल्मों में भले ही नहीं नजर आ रही हैं, लेकिन इवेंट में अदाएं बिखेरती जरूर नजर आ जाती है। हाल ही में मिसेज बच्चन पेरिस में रैंप वॉक करती दिखीं। उनका रॉयल अंदाज एक बार फिर से लोगोंका दिल जीत लिया। सोमवार (28 सितंबर) को लोरियल पेरिस के Le Défilé इवेंट में ऐश्वर्या ने रॉप वॉक किया। इस दौरान उनका ब्लैक वेलवेट आउटफिट, सिर पर क्राउन और बोल्ड रेड लिप्स उनके लुक की खासियत रहे।

ब्लैक वेलवेट गाउन में दिखा रॉयल अंदाज

ऐश्वर्या ने डिजाइनर यारा शोमेकर का तैयार किया हुआ ब्लैक वेलवेट आउटफिट पहना था। उनके लुक में एक ड्रामेटिक लॉन्ग केप भी शामिल था, जिस पर क्रिस्टल डिटेलिंग नजर आई। उन्होंने इस आउटफिट को साइड-पार्टेड वेवी हेयर्स और बोल्ड रेड लिपस्टिक के साथ स्टाइल किया। सिर पर पहना क्राउन पूरे लुक को रॉयल टच दे रहा था।

रैंप पर फ्लाइंग किस और हार्ट बनाया

रैंप वॉक के दौरान ऐश्वर्या ने दर्शकों की तरफ फ्लाइंग किस दी। उन्होंने हाथों से हार्ट बनाया और नमस्ते करते हुए भी नजर आईं। रैंप वॉक के बाद वह बाकी इंटरनेशनल स्टार्स के साथ स्टेज पर मस्ती और डांस करती दिखीं।

Scroll to load tweet…

सेलीन डायोन और ईवा लोंगोरिया के साथ दिखीं ऐश्वर्या

इस फैशन इवेंट में ऐश्वर्या के साथ कई इंटरनेशनल स्टार्स नजर आए। इनमें केंडल जेनर, सिमोन एश्ले, ईवा लोंगोरिया और सेलीन डायोन शामिल थीं। सेलीन डायोन के साथ ऐश्वर्या का एक खास मोमेंट भी सामने आया, जिसमें दोनों गले मिलती और साथ में डांस करती नजर आईं।

Scroll to load tweet…

कई सालों से पेरिस फैशन वीक का हिस्सा हैं ऐश्वर्या

ऐश्वर्या राय बच्चन लंबे समय से लोरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर हैं और पेरिस फैशन वीक में ब्रांड को रिप्रेजेंट करती रही हैं। 2026 के इस इवेंट में उनका रैंप वॉक भी इसी जुड़ाव का हिस्सा था।

इसे भी पढ़ें:शाहरुख खान ने ऐश्वर्या राय को इस फिल्म से कर दिया था बाहर? सलमान खान से जुड़ा था कनेक्शन

ऐश्वर्या राय बच्चन का वर्क प्रोफाइल

ऐश्वर्या राय बच्चन ने ‘इरुवर’ (Iruvar) से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद ‘हम दिल दे चुके सनम’ (Hum Dil De Chuke Sanam), ‘देवदास’ (Devdas), ‘ताल’ (Taal), ‘गुजारिश’ (Guzaarish), ‘जोधा अकबर’ (Jodhaa Akbar) और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ (Ae Dil Hai Mushkil) जैसी फिल्मों में काम किया। उनकी पिछली रिलीज ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ (Ponniyin Selvan II) थी, जिसमें उन्होंने नंदिनी का किरदार निभाया।

और पढ़ें: भाभी ऐश्वर्या की किस बात से चिढ़ती हैं ननद श्वेता बच्चन, क्यों अभिषेक को मानती हैं बेहतर एक्टर