Ajay Devgn 200 Crore Club Movies: दृश्यम द कन्क्लूजन’ ने 200 करोड़ पार करते ही अजय देवगन की फिल्मों की एक खास लिस्ट में एंट्री कर ली है। अब उनके सामने ‘तान्हाजी’ से लेकर ‘दृश्यम 2’ तक का रिकॉर्ड है।
अजय देवगन के सितारे बुलंदियों पर हैं। 2026 में उनकी दो फ़िल्में आईं और दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं। पहले 'धमाल 4' ने धमाल मचाते हुए हिट का तमगा हासिल किया और अब 'दृश्यम द कन्क्लूजन' ने ऐसा दृश्य दिखाया कि 5 दिन में ही ब्लॉकबस्टर्स की कतार में आ गई। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यह 200 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली अजय देवगन के करियर की 5वीं फिल्म बन गई है।
अजय देवगन की पहली 200 करोड़ी फिल्म कौन सी?
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की पहली 200 करोड़ी फिल्म 2017 में आई थी। यह मूवी थी 'गोलमाल अगेन', जिसका डायरेक्शन रोहित शेट्टी ने किया था। फिल्म में अजय देवगन के अलावा अरशद वारसी, तब्बू, परिणीति चोपड़ा, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू , नील नितिन मुकेश और प्रकाश राज जैसे कलाकारों ने भी काम किया था। इस फिल्म ने भारत में नेट 205.69 करोड़ रुपए की कमाई की थी और यह सुपरहिट रही थी।
यह भी पढ़ें : Drishyam 3 Collection Day 5: नहीं थम रही 'दृश्यम 3' की रफ़्तार, 5 दिन में भारत में हुई 200 करोड़ पार
200 करोड़ क्लब में अजय देवगन की कौन-कौन सी फ़िल्में?
| नं. | फिल्म | रिलीज डेट | डायरेक्टर | को-स्टार्स | भारत में नेट कमाई | बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट |
| 1 | तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर | 10 जनवरी 2020 | ओम राउत | काजोल, सैफ अली खान और अन्य | 279.55 करोड़ रुपए | ब्लॉकबस्टर |
| 2 | सिंघम अगेन | 1 नवम्बर 2024 | रोहित शेट्टी | करीना कपूर, अर्जुन कपूर और अन्य | 268.35 करोड़ रुपए | एवरेज |
| 3 | दृश्यम 2 | 18 नवम्बर 2022 | अभिषेक पाठक | तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, अक्षय खन्ना और अन्य | 240.54 करोड़ रुपए | ब्लॉकबस्टर |
| 4 | दृश्यम द कन्क्लूजन | 2 अक्टूबर 2026 | अभिषेक पाठक | तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज और अन्य | 216.50 करोड़ रुपए | ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर |
| 5 | गोलमाल अगेन | 20 अक्टूबर 2017 | रोहित शेट्टी | अरशद वारसी, तब्बू, परिणीति चोपड़ा, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू , नील नितिन मुकेश, प्रकाश राज और अन्य | 205.69 करोड़ रुपए | सुपरहिट |
नोट : लिस्ट को अजय देवगन की सबसे कमाऊ फिल्म्स की रैंक के हिसाब से अरेंज किया गया है। बॉक्स ऑफिस के आंकड़े विभिन्न ट्रेड रिपोर्ट्स के आधार पर लिए गए हैं।
