अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ ने वीकेंड में बंपर कमाई की और वीक डेज में भी मजबूती बनाए हुए हैं। मंगलवार की कमाई सामने आने के बाद भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 200 करोड़ के पार पहुंच गया है।

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है। धुआंधार ओपनिंग वीकेंड के बाद फिल्म ने पहले सोमवार को भी अच्छा कारोबार किया और अब इसकी नजर मंगलवार के कलेक्शन पर है। पांचवें दिन यानी मंगलवार को फिल्म की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। फिल्म ने भारत में नेट कलेक्शन के मामले में 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। मंगलवार को फिल्म ने साबित कर दिया कि यह वीक डेज में भी मजबूत बनी हुई है।

'दृश्यम द कन्क्लूजन' ने 5वें दिन कितनी कमाई की?

'दृश्यम द कन्क्लूजन' ने 5वें दिन यानी मंगलवार को शाम 7 बजे तक लगभग 12.47 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का प्रदर्शन मंगलवार को देशभर में लगभग 12,643 शोज में हुआ। वहीं इसकी ओवरऑल ऑक्यूपेंसी लगभग 18.72 फीसदी रही। 5वें दिन का आंकड़ा सामने आने के बाद फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 209.97 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन 251.71 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें : Drishyam 3 Advance Booking Day 5: खतरे में 'जवान' का रिकॉर्ड! 'दृश्यम 3' ने 5वें दिन फिर भरी उड़ान

'दृश्यम द कन्क्लूजन' का डे वाइज कलेक्शन

  • पहला दिन : 62 करोड़ रुपए
  • दूसरा दिन : 53.50 करोड़ रुपए
  • तीसरा दिन : 61 करोड़ रुपए
  • चौथा दिन : 21 करोड़ रुपए
  • पांचवां दिन : 12.47 करोड़ रुपए (शाम 7 बजे तक)

टोटल कलेक्शन : 209.97 करोड़ रुपए

‘दृश्यम 3’ की वर्ल्डवाइड कमाई कितनी पहुंची?

फिल्म ने विदेशों में चौथे दिन करीब 5 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके साथ कुल ओवरसीज कलेक्शन 66 करोड़ रुपए हो गया। चार दिनों में ‘दृश्यम 3’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 303 करोड़ रुपए तक पहुंच गया था। अभी 5वें दिन के ओवरसीज के आंकड़े आने बाकी है।

यह भी पढ़ें : ‘हनुमान अंश’ नहीं तोड़ पाएगी ये 3 रिकॉर्ड! 17,982% मुनाफ़ा फिर क्यों यहां नं. 1 बनने से चूकी फिल्म?

‘दृश्यम 3’ में कौन-कौन नजर आ रहा है?

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम 3’ को फ्रेंचाइजी का आखिरी चैप्टर बताया गया है। फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और रजत कपूर अपने पुराने किरदारों में लौटे हैं। वहीं जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की नई एंट्री हुई है। फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।