Vijay Trisha visits Ajith Kumar house: क्या अजीत कुमार के घर CM विजय और तृषा कृष्णन एक साथ पहुंचे? मां मोहिनी मणि के निधन के बाद एक्टर अजीत कुमार किस दौर से गुजर रहे हैं? मां के निधन के वक्त अजीत कुमार कहां थे? क्या वे अंतिम संस्कार के लिए चेन्नई पहुंच गए हैं? परिवार ने अंतिम संस्कार को निजी रखने की अपील क्यों की?

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार अजीत कुमार इन दिनों गहरे व्यक्तिगत दुख से गुजर रहे हैं। उनकी मां मोहिनी मणि का 89 सालकी उम्र में निधन हो गया, जिसके बाद फिल्म और राजनीतिक जगत की कई बड़ी हस्तियां उनके परिवार से मिलने पहुंचीं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय ने एक्टर तृषा कृष्णन के साथ अजीत के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान परिवार ने एक भावुक बयान जारी करते हुए बताया कि मोहिनी मणि का निधन लंबी स्वास्थ्य समस्याओं के बाद नींद में ही हुआ। परिवार ने लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने और उन्हें शांतिपूर्वक शोक मनाने देने की अपील भी की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मां के निधन के बाद चेन्नई लौटे अजीत कुमार

दुबई में मौजूद अजीत कुमार अपनी मां मोहिनी मणि के निधन की खबर मिलने के बाद तुरंत चेन्नई लौट आए। शनिवार (30 मई 2026) की सुबह 89 साल की मोहिनी मणि ने अंतिम सांस ली। बताया गया कि पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत लगातार कमजोर हो रही थी। यह परिवार के लिए दूसरा बड़ा झटका है, क्योंकि लगभग तीन साल पहले अजीत कुमार के पिता का भी निधन हो चुका था।

CM विजय और तृषा कृष्णन ने पहुंचकर जताया शोक

मां के निधन की खबर सामने आने के बाद तमिल फिल्म इंडस्ट्री और राजनीतिक जगत की कई हस्तियां अजीत कुमार के घर पहुंचीं। इनमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय भी शामिल थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विजय को कड़ी सुरक्षा के बीच एक्टर के घर पहुंचते देखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय ने अजीत कुमार को गले लगाकर सांत्वना दी और परिवार के साथ कुछ समय बिताया। एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी वहां पहुंचीं और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Scroll to load tweet…

विजय और तृषा साथ पहुंचे या अलग-अलग?

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो को लेकर चर्चा शुरू हो गई कि विजय और तृषा एक साथ पहुंचे थे या अलग-अलग। कुछ वीडियो में दोनों को अलग-अलग वाहनों से आते देखा गया। इसी वजह से माना जा रहा है कि तृषा संभवतः विजय से कुछ मिनट पहले वहां पहुंची थीं। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

अजीत कुमार के परिवार ने जारी किया भावुक बयान

मोहिनी मणि के निधन के बाद अजीत कुमार के परिवार ने एक भावुक बयान जारी किया। उन्होंने कहा, "हमारी मां मोहिनी मणि का आज तड़के नींद में ही निधन हो गया। पिछले कुछ समय से उनकी सेहत लगातार गिर रही थी। वह 89 साल की थीं। पिछले कुछ सालों में उनकी देखभाल करने वाले सभी डॉक्टरों और चिकित्सा विशेषज्ञों के प्रति हम आभारी हैं, जिन्होंने हमारी मां और हमारे परिवार का साथ दिया।"

मां के अंतिम संस्कार पर अजीत कुमार के परिवार ने क्या कहा?

परिवार ने अपने बयान में अंतिम संस्कार को निजी रखने की इच्छा भी जाहिर की। उन्होंने कहा, "उनके अंतिम संस्कार की सभी रस्में केवल परिवार के बीच संपन्न होंगी। हम उम्मीद करते हैं कि जिन्होंने कभी माता-पिता या किसी प्रिय बुजुर्ग को खोने का दर्द महसूस किया है, वे हमारी इस इच्छा का सम्मान करेंगे और हमें शांतिपूर्वक शोक मनाने का अवसर देंगे। हम उनकी स्मृतियों को उसी गरिमा, संतुलन और सौम्यता के साथ याद रखना चाहते हैं, जिसके साथ उन्होंने पूरी जिंदगी हमारा मार्गदर्शन किया।" इस बयान पर अनूप कुमार, अजीत कुमार और अनिल कुमार के हस्ताक्षर थे।

अजीत कुमार की मां के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर

अजीत कुमार की मां मोहिनी मणि के निधन की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस, कलाकारों और राजनीतिक हस्तियों ने संवेदनाएं व्यक्त कीं। अजीत कुमार के लाखों प्रशंसक भी परिवार के प्रति सहानुभूति जता रहे हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।