- Home
- Entertainment
- Akanksha Chamola: कभी शर्मीली तो कभी लगीं हॉट, 10 PHOTO में आकांक्षा चमोला का ग्लैमरस अवतार
Akanksha Chamola: कभी शर्मीली तो कभी लगीं हॉट, 10 PHOTO में आकांक्षा चमोला का ग्लैमरस अवतार
Akanksha Chamola Latest Look: टीवी एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों चर्चा में हैं। इसकी वजह 'लॉक अप सीजन 2' में दिया गया उनका एक बयान है। इस बयान के बाद हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है।

'लॉक अप सीजन 2' के दौरान आकांक्षा ने अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर खुलकर बात की और बताया कि गौरव खन्ना से शादी करने से पहले वह कुछ महिलाओं के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं।

शो में कैमरों के सामने आकांक्षा चमोला ने कहा कि शादी से पहले वह खुद को बाइसेक्सुअल मानती थीं। उन्होंने बताया कि उनका कुछ लड़कियों के साथ रिश्ता रहा है।
आकांक्षा ने कहा, "मैं शादी से पहले बाइसेक्सुअल थी। मेरे कुछ लड़कियों के साथ रिश्ते रहे हैं। बहुत ज्यादा इंटीमेट रिश्ते नहीं रहे, लेकिन मैं कुछ महिलाओं के साथ रिलेशनशिप में रही हूं। मुझे लड़कियां पसंद हैं और मैं उनकी तरफ अट्रैक्ट होती हूं। उनके साथ मुझे सेफ फील होता है।"
आकांक्षा चमोला टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उनका जन्म 18 जनवरी 1991 को हुआ था। उन्होंने कई लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में काम किया है और अपने अभिनय से पहचान बनाई है।
आकांक्षा चमोला खास तौर पर 'स्वरागिनी', 'भूतू' और 'कैसे मुझे तुम मिल गए' जैसे टीवी शोज के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा उन्होंने 'दिल धोखा और डिज़ायर' (Dil Dhokha Aur Desire) वेब सीरीज में भी काम किया है।
आकांक्षा चमोला की शादी लोकप्रिय टीवी अभिनेता गौरव खन्ना से हुई है। हाल ही में वह उस समय भी सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने कहा था कि वह और गौरव अलग हो रहे हैं और पिछले एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं।
आकांक्षा और गौरव के अलग होने की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। कुछ यूजर्स ने अनुमान लगाया कि दोनों के बीच बच्चों को लेकर अलग-अलग सोच हो सकती है।
सोशल मीडिया पर ऐसी भी चर्चाएं हुईं कि आकांक्षा बच्चे नहीं चाहती थीं, जबकि गौरव पिता बनना चाहते थे। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अब 'लॉक अप सीजन 2' में आकांक्षा द्वारा अपनी सेक्सुअलिटी पर किए गए खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
कुछ यूजर्स इस बयान को उनके निजी जीवन और तलाक की खबरों से जोड़कर अपनी राय दे रहे हैं। हालांकि, इन प्रतिक्रियाओं को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि या टिप्पणी सामने नहीं आई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

