इंडिया-इंग्लैंड तीसरे वनडे के दौरान लॉर्ड्स में अक्षय कुमार सफेद दाढ़ी वाले नए लुक में नजर आए। सैफ अली खान संग उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में क्रिकेट के साथ बॉलीवुड का भी जलवा देखने को मिला। मैच के दौरान एक्टर अक्षय कुमार स्टैंड्स में नजर आए, जहां उनका नया सफेद दाढ़ी वाला लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। अक्षय के साथ एक्टर सैफ अली खान भी मैच का आनंद लेते दिखाई दिए। दोनों की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह समेत कई दिग्गज हस्तियां भी मौजूद रहीं, जिससे लॉर्ड्स का माहौल और भी खास बन गया।
लॉर्ड्स में क्यों पहुंचे थे अक्षय कुमार?
अक्षय कुमार रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले का आनंद लेने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे थे। क्रिकेट के प्रति अपने लगाव के लिए मशहूर एक्टर पूरे मैच के दौरान स्टैंड्स में नजर आए।मैच के दौरान अक्षय कुमार का नया सफेद दाढ़ी वाला लुक सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। स्टैंड्स से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में उनका बदला हुआ अंदाज फैंस का ध्यान खींचता नजर आया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनके नए लुक को लेकर प्रतिक्रियाएं भी दीं।
यह भी पढ़ें : 'सेक्स से जुड़ी कहानी में भगवान...', परेश रावल ने बताया क्यों ठुकरा दी थी अक्षय कुमार की OMG 2
अक्षय कुमार के वायरल वीडियो पर आए ऐसे कमेंट
अक्षय कुमार का वायरल वीडियो देखने के बाद एक इंटरनेट यूजर ने लिखा, "अक्षय सर ने आज का इंडिया बनाम इंग्लैंड का मैच एन्जॉय किया। भाईसाब क्या बवाल लुक है।" एक यूजर का कमेंट है, "हैवानियत का एक झलक डायरेक्ट स्टेडियम से। अक्षय कुमार और सैफ अली खान इंडिया बनाम इंग्लैंड मैच देखते हुए।" एक अन्य यूजर ने लिखा है, "खिलाड़ी अक्षय कुमार लॉर्ड में इंग्लैंड VS इंडिया मैच देखते हुए। क्या लुक है?"
यह भी पढ़ें : कोर्ट में कांप रहे थे संजय दत्त! 1993 ब्लास्ट केस में सजा ऐलान के बाद कैसा था संजू बाबा का हाल?
मैच में और कौन-कौन सी हस्तियां मौजूद थीं?
भारत-इंग्लैंड सीरीज के निर्णायक मुकाबले में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह भी मौजूद रहे। क्रिकेट और बॉलीवुड की कई चर्चित हस्तियों की मौजूदगी ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान का माहौल और भी खास बना दिया। अक्षय कुमार लंबे समय से क्रिकेट के बड़े प्रशंसक माने जाते हैं। वह कई बार भारतीय टीम को स्टेडियम में बैठकर चीयर करते नजर आ चुके हैं। पिछले साल भी वह लॉर्ड्स में भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच देखने पहुंचे थे। उस दौरान उनके साथ पत्नी ट्विंकल खन्ना और पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री भी मौजूद थे।
