Akshay Kumar Haiwaan: अक्षय कुमार की फिल्म हैवान की रिलीज डेट क्या है? क्या हैवान किसी साउथ फिल्म की रीमेक है और इसके डायरेक्टर कौन है? अक्षय कुमार और सैफ अली खान कितने साल बाद साथ नजर आएंगे? 

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म हैवान काफी समय से लाइमलाइट में बनी हुई है। फिल्म को लेकर आए दिन अपडेट्स सामने आते रहते हैं और फैंस भी इसे देखने के लिए एक्साइडेट हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। इस फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन है और ये एक सस्पेंस क्राइम थ्रिलर फिल्म है। बता दें कि अक्षय और सैफ करीब 18 साल बाद साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। आइए, पढ़ते हैं फिल्म से जुड़ी ताजा अपडेट के बारे में...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कब रिलीज होगी अक्षय कुमार-सैफ अली खान की हैवान

डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म हैवान कापी समय से चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म से जब अक्षय का पहला लुक सामने आया था, तो इसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। इसी बीच मूवी की रिलीज डेट मेकर्स द्वारा फाइनल कर ली गई है और ये इसी साल रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म 11 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा- अक्षय कुमार - सैफ अली खान 18 साल बाद प्रियदर्शन की फिल्म हैवान के लिए साथ आ रहे हैं, रिलीज की तारीख तय... इंतजार आखिरकार खत्म हुआ... #AkshayKumar और #SaifAliKhan रोमांचक थ्रिलर फिल्म #Haiwaan के लिए फिर से साथ आ रहे हैं, जो 11 सितंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही #Haiwaan में श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर भी लीड रोल में नजर आएंगी। KVN प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स की इस फिल्म #Haiwaan को वेंकट के नारायण और शैलजा देसाई फेन ने प्रोड्यूस किया है।

View post on Instagram

अक्षय कुमार की हैवान ने रिलीज से पहले कमाए 80 करोड़

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार की फिल्म हैवान ने रिलीज से पहले ही अपने बजट का 70 फीसदी से ज्यादा वसूल कर लिया है। बताया जा रहा है कि इसने तकरीबन 80 करोड़ की कमाई कर ली है। दरअसल, इस थ्रिलर फिल्म को एक बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील मिली है। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट की मानें तो सोनी को फिल्म के नॉन-थिएट्रिकल राइट्स 80 करोड़ में बेचे गए हैं, जिसमें सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक शामिल हैं। इस फिल्म के डिजिटल राइट्स के लिए कई OTT प्लेटफॉर्म आगे आ रहे थे, लेकिन सबसे ज्यादा बोली सोनी नेटवर्क ने लगाई थी। फिल्म का बजट 115 करोड़ के करीब है।

18 साल बाद साथ दिखेंगे अक्षय कुमार-सैफ अली खान

आपको बता दें कि हैवान में अक्षय कुमार और सैफ अली खान लीड रोल में हैं। दोनों करीब 18 साल बाद साथ में काम करते नजर आएंगे। आखिरी बार दोनों 2008 में आई फिल्म टशन में साथ दिखे थे। दोनों ने मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (1994), ये दिल्लगी (1994), तू चोर मैं सिपाही (1996), कीमत (1998), आरजू (1999) जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। खबरों की मानें तो फिल्म हैवान मलयामल फिल्म ओप्पम का हिंदी रीमेक है। इसे प्रियदर्शन ने ही डायरेक्ट किया था और इसकी कहानी गोविंद विजयन ने लिखी है। 2016 में आई इस फिल्म में मोहनलाल, समुथिरकानी और अनुश्री लीड रोल में थे। इस फिल्म को 7 करोड़ के बजट में तैयार किया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाका करते हुए 65 करोड़ का कारोबार किया था।