Akshay Kumar Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल किस वजह से चर्चा में है? सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कितने कट लगाए और ये किस जॉनर की फिल्म है? क्या कट्स के बाद फिल्म का रनटाइम बदलेगा और इसमें कौन लीड रोल में हैं?

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म वेलकम टू द जंगल की रिलीज डेट जैसे-जैसे पास आ रही है, फैन्स की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। फिल्म से जुड़ी अपडेट सामने आती रहती हैं। इसी बीच एक और धमाकेदार बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो एंटरटेनमेंट से भरपूर इस फिल्म के रिलीज से पहले CBFC ने कुछ सीन्स में बदलाव किए हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर फिल्म में क्या बदलाव किए गए और इसका फाइनल रनटाइम कितना होगा। वेलकम टू द जंगल फ्रेंचाइजी की पॉपुलैरिटी को देखते हुए इस फिल्म से काफी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। बता दें कि इसके डायरेक्टर अहमद खान हैं और मूवी की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसका पेड प्रीव्यू शो 25 जून को होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फिल्म वेलकम टू द जंगल में कितने कट लगे

अक्षय कुमार की फिल्म फिल्म वेलकम टू द जंगल इसी शुक्रवार यानी 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। डायरेक्टर अहमद खान की इस मल्टी स्टारर फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिलने वाली है। मेकर्स का दावा है कि ये पूरी तरह से फैमिली ड्रामा फिल्म है। अब सीबीएफसी यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट के साथ मंजूरी दे दी है, लेकिन इसके लिए कई बड़े बदलाव करने का आदेश भी दिए हैं। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो रिलीज से पहले मेकर्स को फिल्म में कुल 18 कट लगाने पड़े, जिससे फिल्म के डायलॉग और विजुअल सीन में चेंज करने पड़े। डायलॉग के मामले में सेंसर बोर्ड ने संवेदनशील और भद्दी भाषा पर सख्ती जताई। सीबीएफसी ने मिलिट्री से जुड़ी शब्दावली पर भी ध्यान दिया है और 'गोरखा रेजिमेंट' की जगह 'तुम आर्मी से हो?' किया गया और वहीं, पूरी फिल्म में 'जनरल' टाइटल को 'ऑफिसर' या 'सर' से बदल दिया गया। 'कश्मीर का पानी' का जिक्र करने वाली लाइन को हटा दिया गया है। इसके अलावा तकरीबन 8 डायलॉग्स में बदलाव किए गए हैं और कुछ को पूरी तरह से हटा दिए गए हैं। फिल्म से बिकिनी सीन्स भी हटाए गए हैं।

View post on Instagram

कितने मिनट है वेलकम टू द जंगल?

वेलकम टू द जंगल में सेंसर बोर्ड द्वारा 18 कट लगाए गए है और इसके बाद फिल्म का फाइनल रनटाइम सामने आया है। बता दें कि फिल्म का रनटाइम 164.50 मिनट तय किया गया है यानी ये 2 घंटे 44 मिनट और 50 सेकंड की होगी। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, लारा दत्ता,अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, हेमंत पांडे, बृजेन्द्र काला, आफताब शिवदासानी, बृजेन्द्र काला, फिरोज खान, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्या सिंह और भाग्य भानुशाली नजर आएंगे। फिल्म को 250 से 300 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है।