Akshay kumar: अक्षय कुमार भले ही अब एक मूवी के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं। लेकिन एक वक्त था जब उन्हें एक मूवी बिना फीस के करनी पड़ी थी और वो इसके लिए डायरेक्टर से नाराज भी हो गए थे। वो उनके साथ फिर 11 साल तक काम नहीं किए। आइए बताते हैं पूरी कहानी।
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इंडस्ट्री के सबसे लंबे समय से एक्टिव और सफल एक्टर में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में अलग-अलग तरह की मूवी की है। एक्शन से लेकर कॉमेडी, ड्रामा और देशभक्ति जैसी अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में काम किया है। आज वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ कैमियो रोल के लिए भी मोटी फीस लेने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, करियर के शुरुआती दौर में एक ऐसा भी समय था, जब उन्होंने एक बड़े स्टार की फिल्म में बिना फीस लिए काम किया था।

शाहरुख खान की फिल्म में किया था कैमियो
साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल तो पागल है’ में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का डायरेक्शन यश चोपड़ा ने किया था। अक्षय कुमार इस मूवी में कैमियो रोल में थे। वो फिल्म में माधुरी दीक्षित के दोस्त अजय का किरदार निभाया था। हालांकि, उनका रोल छोटा था, लेकिन उनकी मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान खींचा था।
पहले जैकी श्रॉफ को कास्ट करना चाहते थे यश चोपड़ा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, माधुरी दीक्षित के दोस्त के किरदार के लिए यश चोपड़ा की पहली पसंद जैकी श्रॉफ थे। हालांकि, बाद में फिल्म के किरदार को यंग दिखाना था इसलिए अक्षय कुमार को कास्ट किया गया। उस समय अक्षय इंडस्ट्री में तेजी से अपनी पहचान बना रहे थे। ‘खिलाड़ी’ जैसी फिल्मों के बाद उनकी पॉपुलरिटी बढ़ रही थी और वह लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रहे थे।

कैमियो के लिए फीस चाहते थे अक्षय
बताया जाता है कि अक्षय कुमार ने ‘दिल तो पागल है’ में कैमियो करने के लिए फीस चाहते थे। लेकिन उन्हें इस भूमिका के लिए कोई फीस नहीं दी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, जब अक्षय ने अपनी फीस को लेकर बात की तो यश चोपड़ा की तरफ से उन्हें यह कहा गया कि उन्हें फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिलने के लिए शुक्रगुजार होना चाहिए। यह बात अक्षय को पसंद नहीं आई और वह कथित तौर पर काफी नाराज हो गए थे।

11 साल तक YRF के साथ नहीं किया काम?
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि इस घटना के बाद अक्षय कुमार ने यशराज फिल्म्स (YRF) के साथ काम नहीं किया। कथित तौर पर दोनों के बीच दूरी इतनी बढ़ गई कि अक्षय ने करीब 11 साल तक यशराज फिल्म्स की किसी फिल्म में काम नहीं किया। बाद में अक्षय और यशराज फिल्म्स के बीच यह दूरी खत्म हुई और अभिनेता ने दोबारा इस प्रोडक्शन हाउस के साथ काम किया।
आज कैमियो के लिए भी लेते हैं करोड़ों
अक्षय कुमार के करियर में समय के साथ काफी बदलाव आया। आज वह बॉलीवुड के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं में शामिल हैं। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह फिल्मों में अपनी फीस के अलावा प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल पर भी काम करते हैं। वो कैमियो रोल के लिए 20-40 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं।
इसे भी पढ़ें: 'होंठ सूज जाते हैं...', तारक मेहता फेम एक्ट्रेस ने बताई बोल्ड मूवी शूटिंग का सच
