MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Allu Arjun कैसे बने देश के सबसे महंगे स्टार? एक फिल्म से इतने कूटे कि बन जाएं 'धुरंधर 2' जैसी 3 मूवी

Allu Arjun कैसे बने देश के सबसे महंगे स्टार? एक फिल्म से इतने कूटे कि बन जाएं 'धुरंधर 2' जैसी 3 मूवी

‘पुष्पा 2’ की सुनामी ने बॉक्स ऑफिस हिला दिया, लेकिन असली झटका अल्लू अर्जुन की कमाई ने दिया है। 30 पैसे प्रति रुपया के अनोखे फॉर्मूले से उन्होंने 600 करोड़ से ज्यादा कमा लिए। जानिए कैसे ये मॉडल उन्हें बना रहा है देश का सबसे महंगा स्टार।

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Apr 20 2026, 09:11 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
‘Pushpa’ से शुरू हुई ग्लोबल दहाड़
Image Credit : instagram

‘Pushpa’ से शुरू हुई ग्लोबल दहाड़

2021 में रिलीज हुई ‘पुष्पा: द राइज’ ने अपने दमदार कंटेंट और स्टाइल से दुनिया भर में धूम मचा दी थी। फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं में 267.55 करोड़ नेट की कमाई की, जबकि विदेशों में 36.3 करोड़ ग्रॉस कमाकर कुल 352 करोड़ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया। यही फिल्म फ्रेंचाइज़ी की मजबूत नींव बनी।

26
‘Pushpa 2’ बनी बॉक्स ऑफिस की सुनामी
Image Credit : instagram

‘Pushpa 2’ बनी बॉक्स ऑफिस की सुनामी

5 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। भारत में फिल्म ने 1265.97 करोड़ नेट कमाए, जबकि ओवरसीज में 292 करोड़ ग्रॉस जोड़े। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1727.23 करोड़ पहुंच गया, जो इसे अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों में शामिल करता है।

36
फ्रेंचाइज़ी का कुल कलेक्शन 2000 करोड़ पार
Image Credit : instagram

फ्रेंचाइज़ी का कुल कलेक्शन 2000 करोड़ पार

अगर दोनों फिल्मों को मिलाकर देखें तो ‘पुष्पा’ फ्रेंचाइज़ी ने भारत में 1533.52 करोड़ नेट और दुनियाभर में 2079.23 करोड़ ग्रॉस की कमाई कर ली है। ये आंकड़े इस बात का सबूत हैं कि ‘पुष्पा’ सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि एक ग्लोबल ब्रांड बन चुकी है।

46
अल्लू अर्जुन का गेम चेंजर फ़ॉर्मूला 30 पैसे प्रति रुपया
Image Credit : instagram

अल्लू अर्जुन का गेम चेंजर फ़ॉर्मूला 30 पैसे प्रति रुपया

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में प्रोड्यूसर जी. धनंजयन के हवाले से लिखा है कि अल्लू अर्जुन पारंपरिक फीस लेने की बजाय ‘30 पैसे प्रति रुपया’ मॉडल अपनाते हैं। यानी फिल्म जितना कमाएगी, उसका एक हिस्सा उन्हें मिलेगा। दूसरे शब्दों में कहें तो “हर 1 रुपए की कमाई पर 30 पैसे अल्लू अर्जुन लेते हैं।” यही स्ट्रैटेजी उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाती है।

56
‘Pushpa’ फ्रेंचाइजी से अल्लू अर्जुन की कुल कमाई
Image Credit : X

‘Pushpa’ फ्रेंचाइजी से अल्लू अर्जुन की कुल कमाई

इस यूनिक मॉडल के चलते ‘पुष्पा’ फ्रेंचाइज़ी से अल्लू अर्जुन ने लगभग 623.76 करोड़ रुपए कमाए। ये आंकड़ा किसी भी भारतीय अभिनेता की कमाई से कहीं ज्यादा है और इसी वजह से वे शाहरुख खान, प्रभास और रजनीकांत जैसे सुपरस्टार्स से भी आगे निकल सबसे महंगे स्टार बन गए हैं। 'पुष्पा 2' से हुई अल्लू अर्जुन की कमाई इतनी है कि इसमें रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' जैसी लगभग-लगभग 3 फ़िल्में बन जाएंगी। गौरतलब है कि 'पुष्पा 2' की लागत लगभग 225 करोड़ रुपए बताई जाती है।

66
प्रोड्यूसर्स के लिए भी फायदे का सौदा
Image Credit : instagram

प्रोड्यूसर्स के लिए भी फायदे का सौदा

यह मॉडल सिर्फ अल्लू अर्जुन ही नहीं, बल्कि प्रोड्यूसर्स के लिए भी फायदेमंद है। उन्हें भारी-भरकम एडवांस फीस नहीं देनी पड़ती, जिससे बजट और कर्ज का दबाव कम होता है। अल्लू अर्जुन जल्द ही ‘राका’ में नजर आएंगे, जिसे एटली डायरेक्ट कर रहे हैं। यह हाई-बजट साइ-फाई फिल्म 2027 में रिलीज होगी और इसमें दीपिका पादुकोण लीड हीरोइन होंगी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
अल्लू अर्जुन
दक्षिण सिनेमा समाचार
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
बॉक्स ऑफिस (Box Office)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Raja Shivaji Trailer: 'राजा शिवाजी' में दिखेंगे 16 स्टार, 14 ट्रेलर में नज़र आए, 2 दिग्गज गायब!
Recommended image2
OTT Release This Week: एक्शन-कॉमेडी का लगेगा तड़का, 9 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज
Recommended image3
Ashneer Grover Biopic में आमिर खान की पत्नी बनेगी ये हसीना, दोनों की उम्र का फासला उड़ा देगा होश
Recommended image4
700 करोड़ की मालकिन-20 करोड़ का सोना, जानें कौन है ये फेमस अभिनेत्री?
Recommended image5
Bhooth Bangla Advance Booking Day 4: मंडे टेस्ट में पास 'भूत बंगला', बना डाला रिकॉर्ड!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved