YRF की 'अल्फा' 3 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म की पहले दिन की कमाई को लेकर कुछ अनुमानित आंकड़े आए हैं। फिल्म की सफलता वर्ड-ऑफ-माउथ पर निर्भर मानी जा रही है।
YRF स्पाई यूनिवर्स की नई फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। आलिया भट्ट, शरवरी और बॉबी देओल स्टारर इस स्पाई एक्शन थ्रिलर का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। रिलीज से पहले फिल्म को सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। ऐसे में मौजूदा माहौल को देखते हुए इसकी पहले दिन की कमाई को लेकर अलग-अलग अनुमान लगाए जा रहे हैं।

Alpha Box Office Day 1 Prediction: पहले दिन कितना कमा सकती है अल्फा
मौजूदा माहौल, प्रमोशन और रिलीज़ की परिस्थितियों को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि 'अल्फा' पहले दिन भारत में 5 से 7 करोड़ रुपये (नेट) का कारोबार कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो फिल्म की आगे की कमाई काफी हद तक दर्शकों की प्रतिक्रिया और वर्ड-ऑफ-माउथ पर निर्भर करेगी। बता दें कि यह आंकड़ा ऑफिशियल कलेक्शन नहीं, बल्कि रिलीज से पहले उपलब्ध जानकारी और ट्रेड अनुमानों पर बेस्ड है।
क्या स्पाई यूनिवर्स की सबसे छोटी ओपनिंग होगी?
यदि फिल्म की पहले दिन की कमाई 5-7 करोड़ रुपये (नेट) के बीच रहती है, तो यह YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली ऐसी फिल्म होगी जिसकी ओपनिंग 10 करोड़ रुपये (नेट) से कम रहेगी। ऐसा होने पर यह स्पाई यूनिवर्स की अब तक की सबसे कमजोर शुरुआती कमाई मानी जाएगी।
YRF Spy Universe Day 1 Collection List
भारत में YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों की पहले दिन की नेट कमाई इस प्रकार रही है।
- एक था टाइगर - ₹32.92 करोड़
- टाइगर ज़िंदा है - ₹34.10 करोड़
- वॉर - ₹53.35 करोड़
- पठान - ₹57 करोड़
- टाइगर 3 - ₹44.50 करोड़
- वॉर 2 - ₹52.50 करोड़
अल्फा की बॉक्स ऑफिस किस्मत किस पर टिकी है?
'अल्फा' बड़े बैनर और चर्चित स्टारकास्ट के साथ रिलीज़ हो रही है, लेकिन इसकी सफलता सिर्फ शुरुआती कमाई से तय नहीं होगी। अगर फिल्म की कहानी, एक्शन और दर्शकों का रिव्यू पॉजिटिव रहता है, तो पहले दिन की धीमी शुरुआत के बाद भी यह आने वाले दिनों में अच्छी कमाई कर सकती है। वहीं यदि दर्शकों की प्रतिक्रिया उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, तो बॉक्स ऑफिस पर इसका सफर चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
बिना छुट्टी रिलीज और कॉम्पिटिशन का असर
'अल्फा' 3 जुलाई को बिना किसी सार्वजनिक छुट्टी वाले दिन रिलीज हो रही है। आमतौर पर छुट्टी वाले दिन रिलीज होने वाली फिल्मों को शुरुआती कमाई में अतिरिक्त फायदा मिलता है। इस बार ऐसा नहीं होगा। इसके अलावा, 'वेलकम टू द जंगल' भी सिनेमाघरों में चल रही है और फैमिली ऑडियंस के बीच अच्छी पकड़ बनाए हुए है। ऐसे में स्क्रीन शेयरिंग और दर्शकों के बंटवारे का असर 'अल्फा' की कमाई पर पड़ सकता है। हालांकि, YRF की ब्रांड वैल्यू और स्पाई यूनिवर्स की पॉपुलैरिटी फिल्म के लिए सकारात्मक पहलू मानी जा रही है।


