अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर मूवी ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 6 दिनों में शानदार कमाई की है। वीकडेज में भी फिल्म अच्छा कलेक्शन करती दिख रही है।
Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 6: अक्षय कुमार स्टारर ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome 3) बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की कमाई छठे दिन भी जारी रही, हालांकि वीकडेज की वजह से कलेक्शन में हल्की गिरावट देखने को मिली। Sacnilk के अनुसार, रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को फिल्म ने 9,851 शो से ₹6.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके बाद फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई ₹87.65 करोड़ और कुल ग्रॉस कमाई ₹104.42 करोड़ पहुंच गई है।

Welcome To The Jungle Overseas Collection: विदेशों में कितनी कमाए
विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। छठे दिन फिल्म ने ₹2.00 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन ₹24.95 करोड़ हो गया है। भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹129.37 करोड़ तक पहुंच चुका है।
वीकडेज में भी मजबूत बनी रही टिकट बिक्री
अक्षय कुमार की इस फिल्म ने पहले मंगलवार को भी अच्छी पकड़ दिखाई। BookMyShow के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म वीकेंड के बाद आने वाली सामान्य सुस्ती को काफी हद तक संभालने में सफल रही। सुबह के समय टिकट बिक्री में सोमवार के मुकाबले 42.8% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे यह साफ है कि कामकाजी दिनों में भी परिवार और आम दर्शक फिल्म देखने सिनेमाघरों तक पहुंच रहे हैं।
डे-वाइज कमाई : Welcome To The Jungle Day-Wise Collection
- पहला दिन
10,892 शोज – ₹15.25 करोड़
- दूसरा दिन
10,396 शोज – ₹20.00 करोड़
- तीसरा दिन
10,867 शोज – ₹24.75 करोड़
- चौथा दिन
10,922 शोज – ₹8.50 करोड़
- पांचवां दिन
10,616 शोज – ₹9.25 करोड़
- छठा दिन
9,851 शोज – ₹6.15 करोड़
शुक्रवार के बाद इन 2 फिल्मों से मिलेगी कड़ी टक्कर
फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बुधवार को फिल्म की कमाई लगभग स्थिर रही और इसमें मामूली गिरावट देखने को मिली, जो कि हफ्ते के बीच के कामकाजी दिन के हिसाब से सामान्य मानी जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि मंगलवार को टिकटों पर मिले डिस्काउंट ऑफर के बाद थोड़ी गिरावट की उम्मीद थी। आने वाले दिनों में फिल्म को अपनी पकड़ बनाए रखनी होगी क्योंकि इस शुक्रवार आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर ‘अल्फा’ रिलीज हो रही है, जबकि 10 जुलाई को अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ सिनेमाघरों में आएगी।
वेलकम टू द जंगल स्टार कास्ट
अहमद खान के निर्देशन में बनी ‘वेलकम टू द जंगल’ एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इसमें अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्य सिंह और भाग्य भानुशाली समेत 30 से ज्यादा कलाकार नजर आए हैं। फिल्म की बड़ी स्टार कास्ट और कॉमेडी एंटरटेनमेंट को दर्शकों से लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसकी वजह से यह बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है।


