Alpha OTT Release Date: आलिया भट्ट और शरवरी की स्पाई-एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ अब OTT पर धमाल मचाने को तैयार है। फिल्म 28 अगस्त से Netflix पर स्ट्रीम होगी। जानें कहानी, स्टारकास्ट और ओटीटी रिलीज की पूरी डिटेल।

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की मच अवेटेड स्पाई-एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखाई पाई। लेकिन अब यह मूवी ओटीटी पर धूम मचाने को तैयार है। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म का दर्शकों को डिजिटल रिलीज का बेसब्री से इंतजार था। अब इसकी रिलीज डेट सामने आ गई है।

इस दिन Netflix पर आएगी ‘अल्फा’

आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर ‘अल्फा’ 28 अगस्त 2026 से Netflix पर स्ट्रीम होगी। यानी रक्षाबंधन के मौके पर दर्शक घर बैठे इस एक्शन-स्पाई थ्रिलर का मजा ले सकेंगे। नेटफ्लिक्स ने 27 अगस्त को फिल्म की OTT रिलीज की आधिकारिक घोषणा की। फिल्म इससे पहले 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब करीब दो महीने बाद यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पहुंच रही है।

क्या है ‘अल्फा’ की कहानी?

‘अल्फा’ की कहानी सीता के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार आलिया भट्ट ने निभाया है। सीता को एक सीक्रेट मिलिट्री प्रोग्राम का हिस्सा बनाया जाता है और उसे एक खतरनाक एजेंट के रूप में तैयार किया जाता है। कहानी में शरवरी दुर्गा कौल के किरदार में नजर आती हैं। सीता और दुर्गा का रिश्ता कहानी में अहम मोड़ लाता है और दोनों मिलकर अल्फा प्रोग्राम से जुड़े रहस्यों को उजागर करती हैं।

बॉबी देओल बने हैं विलेन

फिल्म में बॉबी देओल ने कर्नल फतेह सिंह लखावत का किरदार निभाया है। उनका किरदार अल्फा प्रोग्राम और सीक्रेट सीरम से जुड़ा है। वहीं अनिल कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। ‘अल्फा’ को शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है। यह YRF Spy Universe की पहली वूमेन सेंट्रिक मूवी है।

और पढ़ें: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' फ्लॉप होते ही 'बाप' पर आया बड़ा हिंट, OTT पर इस दिन होगा रिलीज

अल्फा मूवी की कमाई

तमाम बड़े सितारों की मौजूदगी के बावजूद ‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 99 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे बनाने में लगभग 130 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'अल्फा' ने दुनियाभर में कुल लगभग 99 करोड़ रुपये की कमाई की है

और पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ की कहानी पर उठे सवाल? तो वायरल हुआ डायरेक्टर गीतू मोहनदास का वीडियो, जानें क्या कहा