Why Amitabh Bachchan Use Tinted Glasses: 'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीजन में अमिताभ बच्चन ने पहली बार बताया कि आखिर वह पिछले 25 सालों से टिंटेड ग्लासेस क्यों पहन रहे हैं। बिग बी की यह भावुक बात सुनकर फैंस भी भावुक हो गए।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपने सिग्नेचर टिंटेड चश्मे के लिए भी जाने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह पिछले 25 सालों से एक ही तरह के हल्के रंग वाले चश्मे क्यों पहन रहे हैं? 'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीजन के दौरान बिग बी ने इसका बेहद भावुक कारण बताया। उन्होंने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ उनकी आंखों में बदलाव आ गया है, इसलिए वह टिंटेड ग्लासेस पहनते हैं।
25 साल से क्यों पहन रहे हैं टिंटेड चश्मा?
'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर अमिताभ बच्चन ने बताया कि एक दिन उनकी टीम के एक सदस्य ने उनसे कहा कि उनके चश्मे का शीशा हल्का पीला दिखाई दे रहा है, इसलिए उसे बदल लेना चाहिए। इस पर बिग बी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि उन्होंने जानबूझकर चश्मे में हल्का टिंट लगवाया है। उन्होंने कहा कि लोग किसी व्यक्ति की बढ़ती उम्र का अंदाजा सबसे पहले उसकी आंखों से लगाते हैं। उनकी आंखें अब वृद्धावस्था के संकेत देने लगी हैं, इसलिए उन्होंने हल्का टिंट लगाकर उन्हें थोड़ा छिपाने की कोशिश की है।
और पढ़ें - सैफ अली खान-अमृता सिंह की शादी में नहीं गई थीं दोनों बहनें, 35 साल बाद सोहा-सबा ने किया खुलासा
'मेरी आंखें अब वृद्धावस्था में पहुंच गई हैं'
अमिताभ बच्चन ने कहा कि उनकी टीम को लगा कि टिंटेड ग्लास कैमरे पर असर डालेगा, लेकिन उन्होंने समझाया कि उम्र बढ़ने के साथ आंखों में आने वाले बदलाव को थोड़ा कम दिखाने के लिए उन्होंने यह तरीका अपनाया है। बिग बी के इस बयान ने यह दिखाया कि वह बढ़ती उम्र को स्वीकार भी करते हैं और उसे लेकर खुलकर बात करने से भी नहीं हिचकिचाते।
शूटिंग में देरी के लिए भी मांगी माफी
कार्यक्रम की शुरुआत में अमिताभ बच्चन ने दर्शकों से हाथ जोड़कर माफी भी मांगी। उन्होंने बताया कि नए सीजन की पहली रिकॉर्डिंग होने की वजह से तकनीकी तैयारियों में अपेक्षा से ज्यादा समय लग गया। उन्होंने कहा कि नए सीजन की शुरुआत में कई छोटी-छोटी तकनीकी प्रक्रियाएं होती हैं, जिनकी वजह से शूटिंग शुरू होने में देरी हो गई।
और पढ़ें - 'रामायण' रिलीज से बनेगा 1st रिकॉर्ड? पुष्पा 2-RRR और अवतार 2 को ऐसे पछाड़ेगी
वर्कफ्रंट पर बिजी हैं अमिताभ बच्चन
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार साइंस-फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में अश्वत्थामा के दमदार किरदार में नजर आए थे। फिल्म ने दुनियाभर में शानदार कमाई की थी। अब वह इसके सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
