- Home
- Entertainment
- कौन सी है वो फिल्म जिसमें श्रीदेवी की जगह माधुरी दीक्षित को देख भड़के थे अनिल कपूर?
कौन सी है वो फिल्म जिसमें श्रीदेवी की जगह माधुरी दीक्षित को देख भड़के थे अनिल कपूर?
अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म बेटा की रिलीज को 34 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म 3 अप्रैल 1992 को रिलीज हुई थी। 172 मिनट की इस फिल्म ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था। इसके डायरेक्ट इंदर कुमार थे। इस मूवी ने बजट ने 5 गुना ज्यादा कमाए थे।

फिल्म बेटा को 34 साल पूरे
फिल्म बेटा की रिलीज को 34 साल पूरे हो गए हैं। 1992 में आई डायरेक्टर इंदर कुमार की फिल्म में अनिल कपूर-माधुरी दीक्षित थे। हालांकि, मूवी के लिए पहली पसंद श्रीदेवी थी, लेकिन उन्होंने काम करने से मना कर दिया था।
माधुरी दीक्षित को देख भड़के थे अनिल कपूर
खबरों की मानें तो अनिल कपूर फिल्म बेटा में श्रीदेवी के साथ काम करना चाहते थे। हालांकि, श्रीदेवी ने फिल्म में काम करने से साफ मान कर दिया था। इसके बाद मेकर्स ने इसमें माधुरी दीक्षित को कास्ट किया। माधुरी का नाम सुनते अनिल बहुत ज्यादा भड़क गए थे।
ये भी पढ़ें... 2026 Box Office: 90 दिनों में कैसा रहा बॉलीवुड फिल्मों का हाल, TOP 5 में कौन-कौन सी मूवीज?
अनिल कपूर ने कहा था- फिल्म फ्लॉप होगी
बताया जाता है कि अनिल कपूर ने मेकर्स से कहा था कि अगर श्रीदेवी ने मना किया तो किसी नामी एक्ट्रेस को फिल्म में ले। माधुरी दीक्षित को लेने से फिल्म फ्लॉप हो सकती है। हालांकि, उनकी बात गलत साबित हुई। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 4 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 23.5 करोड़ कमाए थे।
फिल्म बेटा ने जीते थे खूब अवॉर्ड
फिल्म बेटा ब्लॉकबस्टर रही और इसमें अनिल कपूर की अदायगी ने सभी का दिल जीता। इसके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। वहीं, माधुरी दीक्षित को भी अवॉर्ड मिला। फिल्म में अरुणा ईरानी ने निगेटिव रोल किया था। उन्हें भी इस फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था।
तमिल फिल्म की रीमेक थी बेटा
फिल्म बेटा तमिल मूवी एंगा चिन्ना रासा का रीमेक थी। इस फिल्म के राइटर-डायरेक्टर और एक्टर के भाग्यराज थे। ये कहानी बी पुट्टस्वामीय्या के कन्नड़ उपन्यास अर्धांगी से प्रेरित थी। इसे 17 जून 1987 को रिलीज किया गया था। इसको हिंदी के साथ कन्नड़ में अन्नय्या और तेलुगु में अब्बयिगारू नाम से बनाया गया था।
फिल्म बेटा की स्टार कास्ट
फिल्म बेटा में अनिल कपूर-माधुरी दीक्षित के साथ अरुणा ईरानी, अनुपम खेर, प्रिया अरुण, आकाश खुराना, कुनिका सदानंद, आदी ईरानी, लक्ष्मीकांत बेर्दे,भारती अचरेकर, राजीव मेहता आदि लीड रोल में थे।
ये भी पढ़ें... 4000 करोड़ की Ramayan में 18 स्टार्स, कौन किस किरदार में आएगा नजर? जानें
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।