आमिर खान पिछले साल यानी 2025 में आई फिल्म सितारे जमीन पर में नजर आए थे। उसके बाद से उनकी मूवी रिलीज नहीं हुई। वहीं, हाल ही में खबर आई थी कि वे बिजनेस मैन अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक में लीड रोल प्ले कर रहे हैं। इसी बायोपिक से जुड़ी एक ताजा जानकारी सामने आ रही है। बता दें कि मूवी में आमिर के साथ कौन सी हीरोइन नजर आएगी, ये पता चल गया है।

कुछ दिनों पहले खबरें आई थीं कि आमिर खान ने शार्क टैंक इंडिया से मशहूर और भारतपे के फाउंडर अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक में काम करने के लिए हामी भर दी है। तभी से वे इस बायोपिक को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। अब इसी बायोपिक से जुड़ी एक ताजा खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को लीड एक्ट्रेस मिल गई है, जो मूवी में आमिर की पत्नी का रोल प्ले करेंगी। फिलहाल फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी और इसे कब रिलीज किया जाएगा, इसकी कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक में किस हसीना की हुई एंट्री

मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो अश्रीर ग्रोवर की बायोपिक में आमिर खान के साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल प्ले करती नजर आएंगी। वे इसमें उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर का रोल प्ले करेंगी। माधुरी ने 2022 तक भारतपे में कंट्रोल यूनिट के हेड के रूप में काम किया था। बता दें कि ये पहली बार है जब आमिर और श्रद्धा पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दोनों की उम्र में भी काफी फासला है। आमिर जहां 61 साल के है वहीं श्रद्धा 39 साल की है। एक सूत्र ने बताया कि शुरू में ही ये तय हो गया था कि श्रद्धा लीड किरदार निभाएंगी। खबरों की मानें तो इस बायोपिक का निर्माण और निर्देशन श्रद्धा के कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी कर रहे हैं। इसलिए, अगर ये खबर सच साबित होती है तो किसी को हैरानी नहीं होगी। हालांकि, आमिर और श्रद्धा के बीच 22 साल का उम्र का अंतर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

ये भी पढ़ें... Akshay Kumar की 7 लो बजट फिल्में, हर एक ने हिलाया BOX OFFICE- सभी 200 करोड़ पार

आमिर खान की अपकमिंग फिल्में

आमिर खान के अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक में काम करने की खबरें हैं, लेकिन फिल्म की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है। सितारे जमीन पर की रिलीज के बाद आमिर के लोकेश कनगराज के साथ एक फिल्म करने और दादासाहेब फाल्के की बायोपिक में काम करने की खबरें आई थीं, जिसका निर्देशन राजकुमार हिरानी करने वाले थे। लेकिन इनमें से किसी भी फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्में

श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्मों में ईथा शामिल है, जो मराठी लावणी कलाकार विथाबाई नारायणगांवकर की जीवनी पर आधारित है। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित ये फिल्म इसी साल रिलीज होने की उम्मीद है। हालांकि, आधिकारिक रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है। ऐसी खबरें भी आई हैं कि श्रद्धा, विक्की कौशल के साथ महावतार में काम कर सकती हैं, लेकिन फिल्म निर्माताओं द्वारा उनकी कास्टिंग की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें... अक्षय कुमार की वो सबसे लकी हीरोइन, 7 फिल्मों में किया काम-BO पर इतनी रही हिट