Ashnoor Kaur Fat to Fit Journey: एक्ट्रेस अशनूर कौर ने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन से सबको हैरान कर दिया है। उन्होंने क्रैश डाइट की जगह इस डाइट को फॉलो किया और उनके रूटीन में रोजाना 4 घंटे की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शामिल रही।
टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस अशनूर कौर (Ashnoor Kaur) अपने स्टाइलिश लुक और फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन ने लोगों का ध्यान खींचा है। कई लोगों का सवाल है कि आखिर अशनूर ने अपना वजन कैसे कम किया? क्या उन्होंने कोई क्रैश डाइट या एक्सट्रीम वर्कआउट किया? आइए जानते हैं उनकी फिटनेस जर्नी से जुड़ी पूरी जानकारी।
बिग बॉस के बाद फिटनेस पर बढ़ाया फोकस
अशनूर कौर की हाल की तस्वीरों में उनका लीन और टोंड लुक देखने को मिला। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके ट्रांसफॉर्मेशन की काफी चर्चा हुई। उन्होंने अपने बिजी शेड्यूल के बीच भी नियमित एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाया, जिससे उनका ओवरऑल फिटनेस लेवल बेहतर हुआ। अशनूर ने बताया कि उन्होंने वजन कम करने के लिए हर चीज ट्राय कर ली थी। कई ट्रेनर्स रखे, वर्कआउट, खुद को भूखा रखना, जो कि अच्छी चीज नहीं है। बाद में समझ में आया कि ये सब हार्मोनल इंबैलेस हैं। जो कि मैंने बिग बॉस में भी बताया था। तब मेरे पास मेरी दवाईयां भी नहीं थीं। इसलिए मेरा वजन और बढ़ गया था। बाहर आने के बाद मैंने फिर से शुरू किया सब दवाई ली, ढाई महीने तक लिक्विड डाइट पर रही। दिन में दो बार वर्कआउट करती हूं।
और पढ़ें - 2026-2027 में दिखेगा 8 नई जोड़ियों का जलवा, कौन मारेगा BOX OFFICE पर बाजी?
क्रैश डाइट नहीं, बैलेंस्ड न्यूट्रिशन को बनाया बेस
अब अशनूर बैलेंस्ड खानपान पर जोर देती हैं। फिट रहने के लिए उन्होंने ऐसी डाइट को प्रायोरिटी दी जिसमें शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिल सकें। उनकी डाइट में आमतौर पर शामिल चीजें -
- हाई प्रोटीन फूड जैसे पनीर, अंडे, दाल और चिकन (यदि सेवन करती हों)
- मौसमी फल और हरी सब्जियां
- ओट्स, दलिया और मल्टीग्रेन जैसे कॉम्प्लेक्स कार्ब्स
- पर्याप्त पानी और हाइड्रेशन
- जंक फूड, तली-भुनी चीजें और शुगर का सीमित सेवन
नियमित वर्कआउट बना सबसे बड़ा सीक्रेट
फिटनेस के लिए अशनूर ने लगातार एक्सरसाइज की। सोशल मीडिया पर कई बार उन्हें जिम और फिटनेस से जुड़े पोस्ट शेयर करते देखा गया है। उन्होंने बताया है कि वो सुबह 2 घंटे और शाम में रोजाना 2 घंटे वर्कआउट करती हैं। उनके वर्कआउट रूटीन में ये चीजें शामिल हैं।
और पढ़ें - Lock Upp 2 Finale: कब होगा लॉकअप 2 का फिनाले, अब तक कितने कंटेस्टेंट्स हुए एविक्ट?
- स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
- कार्डियो एक्सरसाइज
- कोर वर्कआउट
- फंक्शनल ट्रेनिंग
- स्ट्रेचिंग और मोबिलिटी एक्सरसाइज
यह कॉम्बिनेशन फैट लॉस के साथ मसल टोनिंग में भी मदद करता है।
