- Home
- Entertainment
- Badshah की सीक्रेट शादी? जानें दुल्हन Isha Rikhi से उम्र में कितने साल बड़े हैं रैपर
Badshah की सीक्रेट शादी? जानें दुल्हन Isha Rikhi से उम्र में कितने साल बड़े हैं रैपर
रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी गुपचुप शादी कर ली है। दोनों की शादी की फोटोज तेजी से वायरल हो रही है। ईशा की मां ने शादी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। हालांकि, दोनों में से अभी तक किसी ने इस शादी को लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं है।

रैपर बादशाह ने की शादी
बॉलीवुड के मोस्ट फेमस रैपर बादशाह ने शादी कर ली है। उन्होंने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ सीक्रेटली 7 फेरे लिए। सीक्रेट वेडिंग होने के बावजूद दोनों की शादी तस्वीरें वायरल हो गई। इसी बीच आपको दोनों की उम्र के अंतर के बारे में बता रहे हैं।
बादशाह-ईशा रिखी कितने साल के
आपको बता दें कि रैपर बादशाह ने दूसरी शादी कर ली है। उनकी दूसरी वाइफ का नाम ईशा रिखी है। खबरों की मानें तो बादशाह 40 साल के हैं और उनकी नई दुल्हन की उम्र 32 साल है।
ये भी पढ़ें... Secret Wedding Alert: रैपर बादशाह ने की सीक्रेट मैरिज, जानें कौन हैं उनकी दुल्हन Isha Rikhi ?
बादशाह-ईशा रिखी के बीच उम्र का कितना अंतर
बता दें कि बादशाह 40 साल के हैं और उनकी नई पत्नी ईशा रिखी की उम्र 32 साल है। इस हिसाब से दोनों की उम्र करीब 8 साल का अंतर है। बादशाह का जन्म 19 नवंबर, 1985 को हुआ था और ईशा का 9 सितंबर, 1993 को हुआ था।
बादशाह ने की दूसरी शादी
आपको बता दें कि ये बादशाह की ये दूसरी शादी है। उन्होंने इससे पहले जैस्मीन मसीह से शादी की थी। दोनों की फेसबुक पर मुलाकात हुई था और फिर 2012 में शादी की। 2017 में उनकी बेटी जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह का जन्म हुआ। कपल का आखिरकार 2020 में तलाक हो गया।
कहां है बादशाह की पहली पत्नी और बेटी
मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो बादशाह की पहली पत्नी जैस्मीन मसीह अपनी बेटी जेसेमी के साथ लंदन में रहती हैं। दोनों लाइमलाइट से दूर अपनी जिंदगी जी रही हैं।
ये भी पढ़ें... रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 का जलवा जारी! मंगलवार के लिए धड़ाधड़ बिकी टिकटें
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।