- Home
- Entertainment
- कौन थी अमिताभ बच्चन की वो हीरोइन, जिसकी प्लेन क्रैश में गई थी जान, 7 महीने की थी प्रेग्नेंट
कौन थी अमिताभ बच्चन की वो हीरोइन, जिसकी प्लेन क्रैश में गई थी जान, 7 महीने की थी प्रेग्नेंट
महाराष्ट्र के बारामती में डिप्टी सीएम अजीत पवार का प्लेन क्रैश में निधन हो गया है। इस घटना के बाद सभी सदमे में हैं। इसी बीच उस हीरोइन के बारे में बता रहे हैं, जिसकी सालों पहले प्लेन क्रैश में मौत हो गई है। इसने अमिताभ बच्चन के साथ एक फिल्म की थी।

प्लेन क्रैश में हुई थी अमिताभ बच्चन की हीरोइन की मौत
पिछले काफी से प्लेन हादसों के बारे में सुनने को मिल रहा है। वहीं, बुधवार को बारामती में डिप्टी सीएम अजीत पवार का प्लेन क्रैश हो गया और इस हादसे में उनकी मौत हो गई। वहीं, आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन की एक एक्ट्रेस की भी प्लेन क्रैश में जान चली गई थी।

कौन थी बिग बी की वो हीरोइन जिसकी प्लेन क्रैश में हुई मौत
अमिताभ बच्चन की एक्ट्रेस सौंदर्या की प्लेन क्रैश में मौत हुई थी। ये हादसा 17 अप्रैल 2004 को बेंगलुरु में हुआ था। इसमें सौंदर्या के साथ उनके भाई अमरनाथ की भी मौत हुई थी। हादसा कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय के गांधी कृषि विज्ञान केंद्र के परिसर में हुआ था।
ये भी पढ़ें... Border 2 Day 6 Advance Booking: सनी देओल नाम ही काफी है! एडवांस बुकिंग ने मचाया हाहाकार
हादसे के वक्त प्रेग्नेंट थी सौंदर्या
आपको बता दें कि प्लेन क्रैश हादसे के वक्त सौंदर्या 7 महीने की प्रेग्नेंट थी। उस वक्त उनकी उम्र 31 साल की थी। बता दें कि उन्होंने 27 अप्रैल 2003 को सॉफ्टवेयर इंजीनियर जीएस रघु से शादी की थी, जो उनके बचपन के दोस्त थे।
सूर्यवंशम में नजर आई थी बिग बी-सौंदर्या की जोड़ी
सौंदर्या ने यूं तो साउथ फिल्मों में काम किया था, लेकिन वे एकमात्र हिंदी फिल्म सूर्यवंशम में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके हीरो अमिताभ बच्चन थे। हालांकि, ये फिल्म डिजास्टर साबित हुई, लेकिन जब ये टीवी पर आई तो सुपरहिट हो गई। इसमें बिग बी ने डबल रोल प्ले किया था।
सौंदर्या का फिल्मी करियर
सौंदर्या की पहली फिल्म बा नन्ना प्रीथिसु थी, जिसका निर्देशन एस सिद्धलिंगैया ने किया था। इसके बाद जुलाई 1992 में गंधर्व फिल्म रिलीज हुई, जो हिट रही। उन्होंने कन्नड़ फिल्मों के साथ तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों में भी काम किया था।
सौंदर्या की फिल्में
सौंदर्या ने अम्मोरु (1995), पवित्र बंधम (1996), अंतःपुरम (1998), राजा (1999), डोनी सागाली (1998), प्रेमकु वेलायेरा (1999), प्रेमकु स्वागतम (2002), अन्नय्या (2000), निन्ने प्रेमिष्ठा (2000), आजाद (2000), जयम मनदेरा (2000), देवी पुत्रुडु (2001), श्री मंजूनाथ (2001), थवासी (2001), चोक्का थंगम (2003), आप्तमित्र (2004) सहित कई फिल्मों में काम किया था।
ये भी पढ़ें... पहला प्यार-पहली शादी-पहला तलाक, अरिजीत सिंह की जिंदगी का सबसे चौंकाने वाला चैप्टर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।



