सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने पहले दिन के लिए अब तक महज 55.51 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग की है। इसकी तुलना में इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' 2.16 करोड़ की बुकिंग के साथ उससे 4 गुना आगे है।

Batwara 1947 Advance Booking Update: सनी देओल की मोस्टअवेटेड फिल्म 'बंटवारा 1947' की रिलीज का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह पीरियड ड्रामा 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, रिलीज से पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग उम्मीद के मुताबिक रफ्तार नहीं पकड़ पाई है। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर इसे इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' से कड़ी चुनौती मिल रही है।

'बंटवारा 1947' की पहले दिन की एडवांस बुकिंग

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 'बंटवारा 1947' ने रिलीज के पहले दिन के लिए अब तक 55 लाख रुपये ग्रॉस (ब्लॉक की गई सीटों को छोड़कर) की एडवांस बुकिंग दर्ज की है। फिल्म के शो की संख्या बढ़कर करीब 3,546 हो गई है, लेकिन इसके बावजूद 12 अगस्त को रात 8 बजे तक लगभग 19,816 टिकट ही बिके हैं। पिछले 24 घंटों में टिकट बिक्री में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी नहीं देखी गई।

किन राज्यों में फिल्म का प्रदर्शन रहा बेहतर?

अब तक की एडवांस बुकिंग में दिल्ली सबसे आगे दिखाई दे रही है। वहीं महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में फिल्म की बुकिंग अभी उम्मीद के मुताबिक, रफ्तार नहीं पकड़ पाई है। माना जा रहा है कि रिलीज से पहले के अंतिम दो दिनों में इसमें कुछ सुधार देखने को मिल सकता है।

राज्यग्रॉस टिकट बुकिंग (रुपए में)शोज की संख्या (सभी आंकड़े 12 अगस्त रात 8 बजे तक)
दिल्ली एनसीआर15.16 लाख 473
मुंबई7.42 लाख347
जयपुर3.17 लाख65
दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल1.72 लाख 2
लखनऊ1.58 लाख64
कानपुर1.24 लाख30
वडोदरा1.25 लाख125
अहमदाबाद1.58 लाख281
पुणे1.32 लाख140
सूरत1.07 लाख184
कोलकाता95.67 हजार42

'आवारापन 2' से बंटवारा 1947 को मिल रही कड़ी टक्कर

'बंटवारा 1947' के सामने सबसे बड़ी चुनौती इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' है। रिपोर्ट के मुताबिक, पुरानी फिल्म से जुड़ी नॉस्टेल्जिया फैक्टर का असर दर्शकों पर साफ दिखाई दे रहा है। इसी वजह से 'आवारापन 2' के लिए अब तक 66,561 से ज्यादा यानी 2.16 करोड़ रुपए के टिकट बिक चुके हैं। इसके मुकाबले 'बंटवारा 1947' की एडवांस बुकिंग काफी पीछे नजर आ रही है। अब उम्मीद की जा रही है कि रिलीज से पहले के आखिरी 48 घंटों में टिकट बिक्री में तेजी आ सकती है।

क्या 'जाट' का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी 'बंटवारा 1947'?

सनी देओल इससे पहले 2025 में रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर 'जाट' में मुख्य भूमिका में नजर आए थे। 'जाट' ने रिलीज से पहले फर्स्ट डे के लिए 1.14 लाख से ज्यादा टिकट बेचे थे और 2.59 करोड़ रुपये ग्रॉस (ब्लॉक की गई सीटों को छोड़कर) की एडवांस बुकिंग दर्ज की थी। मौजूदा आंकड़ों को देखते हुए 'बंटवारा 1947' के लिए उस स्तर तक पहुंचना मुश्किल माना जा रहा है, क्योंकि दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग में अभी 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का अंतर है।

अब किस पर टिकी हैं उम्मीदें?

फिल्म के कारोबार पर अब सबकी नजर रिलीज से पहले बचे 13 अगस्त के बुकिंग ट्रेंड पर है। अगर अंतिम 24 घंटों में टिकट बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी होती है, तो फिल्म की ओपनिंग बेहतर हो सकती है। वहीं, रिलीज के बाद इसका प्रदर्शन काफी हद तक दर्शकों की वर्ड ऑफ माउथ प्रतिक्रिया पर भी डिपेंड करेगा।