भाग्यश्री ने 1989 में रिलीज हुई फिल्म‘मैंने प्यार किया’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। यह बतौर लीड हीरो सलमान खान की भी पहली फिल्म थी। लेकिन एक्ट्रेस को हीरो के मुकाबले 4 गुना फीस मिली थी। मीडिया में अक्सर इस बात की चर्चा होती है। लेकिन अब एक इंटरव्यू के दौरान खुद भाग्यश्री ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।
1989 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से रातोंरात स्टार बनीं भाग्यश्री सुर्ख़ियों में हैं।वजह है सलमान खान से ज्यादा फीस मिलने पर उनका बड़ा बयान। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के लिए भाग्यश्री को 1 लाख रुपए मिले थे, जबकि सलमान खान की फीस सिर्फ 25 हजार रुपए थी। अब सालों बाद भाग्यश्री ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की है। उन्होंने बॉलीवुड में पे-पैरिटी, एक्ट्रेसेस की फीस और इंडस्ट्री के बिजनेस मॉडल को लेकर कई चौंकाने वाली बातें कही हैं। भाग्यश्री का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में मेहनत से ज्यादा मार्केट और डिमांड काम करती है।

सलमान से ज्यादा फीस पर भाग्यश्री ने तोड़ी चुप्पी
हाल ही में ज़ूम को दिए एक इंटरव्यू में भाग्यश्री से पूछा गया कि क्या सच में उन्हें ‘मैंने प्यार किया’ के लिए सलमान खान से ज्यादा फीस मिली थी? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, “ये पूरी तरह सप्लाई और डिमांड पर निर्भर करता है। पैसों की बात करें तो ये एक सीधा बिजनेस है। कोई महिला मेहनत जरूर करती है, लेकिन अगर प्रोड्यूसर या डायरेक्टर को लगता है कि उसे किसी और से रिप्लेस किया जा सकता है, तो वो उसी हिसाब से पैसे ऑफर करते हैं।” भाग्यश्री ने साफ कहा कि उस वक्त इंडस्ट्री बिजनेस माइंडसेट से चलती थी और आज भी हालात बहुत अलग नहीं हैं।
यह भी पढ़ें : Salman Khan की वो 22 साल छोटी हीरोइन अब कहां, जिसने बालिग़ होने से पहले किया था उनके साथ रोमांस?
जब तक महिलाएं साथ नहीं आएंगी, बराबरी मुश्किल : भाग्यश्री
भाग्यश्री ने बॉलीवुड में पे-पैरिटी पर भी खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, “जब तक महिलाएं खुद एकजुट होकर ये नहीं कहेंगी कि हमें इतनी फीस मिलनी चाहिए, तब तक कुछ नहीं बदलने वाला। हमेशा कोई ना कोई ऐसा होगा जो कम पैसों में काम करने को तैयार रहेगा।” एक्ट्रेस ने आगे कहा कि फिल्म इंडस्ट्री बहुत वोलेटाइल मार्केट है, जहां सिर्फ टैलेंट नहीं बल्कि बिजनेस स्ट्रैटेजी भी मायने रखती है। उनके मुताबिक, कई लोग काम पाने के लिए अपने क्राफ्ट और फीस दोनों में समझौता कर लेते हैं, जिसकी वजह से बराबरी की लड़ाई कमजोर पड़ जाती है।
यह भी पढ़ें : Salman Khan Upcoming Movie: सबसे खतरनाक लुक में दिखेंगे सलमान खान! 'धुरंधर' से निकला कनेक्शन
सलमान खान संग खूब जमी थी भाग्यश्री की जोड़ी
1989 में रिलीज हुई ‘मैंने प्यार किया’ उस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। सूरज बड़जात्या निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। फिल्म में आलोक नाथ, रीमा लागू, राजीव वर्मा, मोहनीश बहल, अजीत वाचानी और लक्ष्मीकांत बेर्डे जैसे कलाकार भी दिखे थे। शादी के बाद भाग्यश्री ने फिल्मों से दूरी बनाई और फैमिली लाइफ में व्यस्त हो गईं। हाल ही में वे रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में जीजाबाई भोंसले के किरदार में नजर आईं। फिल्म के मराठी वर्जन को बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता मिली और भाग्यश्री के काम की भी खूब तारीफ हुई।
