- Home
- Entertainment
- Salman Khan की वो 22 साल छोटी हीरोइन अब कहां, जिसने बालिग़ होने से पहले किया था उनके साथ रोमांस?
Salman Khan की वो 22 साल छोटी हीरोइन अब कहां, जिसने बालिग़ होने से पहले किया था उनके साथ रोमांस?
सलमान खान की फिल्म ‘लकी’ से रातोंरात स्टार बनीं स्नेहा उल्लाल की पहचान लंबे समय तक ऐश्वर्या राय की हमशक्ल के तौर पर रही। हाल ही में स्नेहा ने ने खुलासा किया है कि उन्होंने खुद ऐश्वर्या से माफी मांगी थी। जानिए अब कहां और क्या कर रहीं स्नेहा उल्लाल...

सलमान खान की फिल्म से रातोंरात स्टार बनीं स्नेहा उल्लाल
2005 में रिलीज हुई ‘लकी: नो टाइम फॉर लव’ ने स्नेहा उल्लाल को रातोंरात सुर्खियों में ला दिया था। सलमान खान के साथ उनकी जोड़ी चर्चा में रही। खुद से 22 साल बड़े सलमान खान के साथ रोमांस करती दिखीं स्नेहा उस वक्त बालिग़ भी नहीं थीं। 8 अप्रैल 2005 को 'लकी' की रिलीज के वक्त उनकी उम्र 17 साल 3 महीने 21 दिन थी।

ऐश्वर्या राय की हमशक्ल के तौर पर मिली पहचान
फिल्म से ज्यादा चर्चा इस बात बात की रही कि स्नेहा सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय जैसी लगती हैं। उस दौर में मीडिया और फैंस लगातार उन्हें ऐश्वर्या की हमशक्ल कहकर बुलाते थे। यही वजह थी कि उनका डेब्यू बॉलीवुड के सबसे चर्चित लॉन्च में शामिल हो गया। स्नेहा उस समय कॉलेज स्टूडेंट थीं और खुद को टॉमबॉय बताया करती थीं।
यह भी पढ़ें : Salman Khan Upcoming Movie: सबसे खतरनाक लुक में दिखेंगे सलमान खान! 'धुरंधर' से निकला कनेक्शन
स्नेहा उल्लाल ने ऐश्वर्या राय से मांगी माफी
लगातार हो रही तुलना से स्नेहा खुद भी असहज हो गई थीं। हाल ही में AlphaNeon Studioz को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन को फोन कर उनसे माफी मांगी थी। बकौल स्नेहा, “मैंने उनसे कहा था- 'आई एम सॉरी, प्लीज मुझसे नफरत मत कीजिए।' उस वक्त मीडिया में इतनी तुलना हो रही थी कि मुझे लगा कहीं उन्हें बुरा ना लग रहा हो।” स्नेहा के मुताबिक ऐश्वर्या ने उन्हें बेहद प्यार से रिस्पॉन्ड किया और बॉलीवुड में स्वागत किया।
ऐश्वर्या राय ने दिया था ऐसा जवाब
स्नेहा उल्लाल ने बताया कि जब उनकी मुलाकात ऐश्वर्या राय बच्चन से हुई तो उन्होंने बेहद गर्मजोशी से बात की। स्नेहा के मुताबिक, ऐश्वर्या ने कहा था, “वेलकम टू द फैमिली, वेलकम टू बॉलीवुड।” इस जवाब ने स्नेहा को काफी राहत दी। हालांकि मीडिया में दोनों की तुलना लगातार चलती रही, जिसने कहीं ना कहीं स्नेहा की खुद की पहचान पर असर डाला। कई लोग आज भी उन्हें उनके नाम से ज्यादा ऐश्वर्या लुकअलाइक के तौर पर जानते हैं।
यह भी पढ़ें : Who Is Agnimitra Paul: कौन हैं बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल, श्रीदेवी से रहा खास कनेक्शन!
बॉलीवुड छोड़ साउथ इंडस्ट्री में बनाई पहचान
कुछ हिंदी फिल्मों के बाद स्नेहा उल्लाल ने साउथ इंडियन सिनेमा का रुख किया। खासतौर पर तेलुगु फिल्मों में उन्हें अच्छी पहचान मिली। 2008 में आई ‘उल्लासमगा उत्साहमगा’ से उन्होंने तेलुगु डेब्यू किया और फिर 2010 की ब्लॉकबस्टर ‘सिम्हा’ में नंदमुरी बालकृष्ण के साथ नजर आईं। साउथ में उन्हें सिर्फ लुक्स नहीं बल्कि परफॉर्मेंस के लिए भी सराहा गया। यही वजह रही कि वहां उनका करियर बॉलीवुड से ज्यादा स्थिर नजर आया।
बीमारी की वजह से करियर में आया लंबा ब्रेक
स्नेहा उल्लाल ने यह खुलासा भी किया कि वह ऑटोइम्यून डिसऑर्डर से जूझ रही थीं। इस बीमारी की वजह से उनकी हेल्थ और एनर्जी लेवल पर असर पड़ा, जिसके चलते उन्हें एक्टिंग और पब्लिक लाइफ से लंबे ब्रेक लेने पड़े। मीडिया की चकाचौंध से दूर स्नेहा ने काफी निजी जिंदगी जी। यही कारण रहा कि एक वक्त पर अचानक उनका फिल्मी करियर धीमा पड़ गया और वह लाइमलाइट से गायब सी हो गईं।
अब OTT और साउथ फिल्मों पर फोकस
कई साल इंडस्ट्री से दूर रहने के बाद स्नेहा उल्लाल ने अब फिर से एक्टिंग में वापसी की है। 2020 में वह वेब सीरीज ‘Expiry Date’ में नजर आईं। इसके बाद 2022 में ‘Love You Loktantra’ और 2025 में ‘Saako 363’ का हिस्सा बनीं। हाल ही में उन्होंने 2026 की तेलुगु फिल्म ‘Nilakanta’ से फिर वापसी की है। अब स्नेहा कम लेकिन चुनिंदा प्रोजेक्ट्स कर रही हैं और मेनस्ट्रीम ग्लैमर की बजाय कंटेंट बेस्ड रोल्स पर ज्यादा फोकस कर रही हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।