- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- अक्षरा सिंह ने सुपरहिट गाने एक चुम्मा को किया रीक्रिएट, अदाओं से निगाहें हटाना होगा मुश्किल
अक्षरा सिंह ने सुपरहिट गाने एक चुम्मा को किया रीक्रिएट, अदाओं से निगाहें हटाना होगा मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क । भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाली एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक नए सॉन्ग में अपना जलवा बिखरेती दिख रही हैं। अक्षरा सिंह ने रोशन सिंह के साथ गोविंदा का गाना "एक चुम्मा" को भोजपुरी में रीक्रिएट किया है।

एक चुम्मा तू मुझको उधार दे दे सॉन्ग गोविंदा और शिल्पा शेट्टी पर फिल्माया गया था । वहीं इसी गाने की रिक्रिएट वर्जन करण खन्ना और अक्षरा सिंह पर नए अंदाज में फिल्माया गया है। ये गाना भोजपुरिया दर्शकों के अलावा हिंदी भाषी ऑडियंस को पसंद आ रहा है।
अक्षरा सिंह और करण खन्ना के इस सॉन्ग को टिप्स भोजपुरी ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है, इसे लाखों लोगों ने देखा है। वहीं टिप्स कंपनी ने इस शानदार सॉन्ग को अक्षरा सिंह को इंस्टाग्राम अकाउंट पर टैग किया है।
गाना "एक चुम्मा" को लेकर अक्षरा सिंह ने अपनी यादें ताज़ा करते हुए कहा कि यह ये उनका ऑलटाइम फेवरेट सॉन्ग है।
ये गाना उस समय का है जब वे बहुत छोटी थी। ये गाना आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है। इसका भोजपुरी रीक्रिएशन भी दर्शकों को जरुर बहुत पसंद आएगा। इस गाने के पिक्चराइजेश में एक क्यूट, रोमांटिक स्टोरी भी है।
अक्षरा सिंह ने बताया कि इस गाने में जमकर मस्ती और धमाल किया गया है। इस गाने के रीक्रिएशन में पूरी टीम ने कूब मेहनत की है। उम्मीद है आपको ये सॉन्ग जरुर पसंद आएगा।
वहीं करण खन्ना ने भी इस गाने के कांसेप्ट की जमकर तारीफ की है। एक्टर ने कहा कि इस गाने में काम कर खूब मजा आया, अब जब ये सॉन्ग रिलीज हो गया है तो दर्शक इसे जरुर सुपर हिट बनाएंगे। गाना "एक चुम्मा" को अक्षरा सिंह ने आवाज दी है। इसका म्यूजिक रोशन सिंह ने कंपोज किया है। इस गाने के बोल अजीत मंडल ने लिखे है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।