- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- अक्षरा सिंह vs रानी चटर्जी : पवन सिंह के साथ किसकी हिट जोड़ी, फीस में कितना अंतर
अक्षरा सिंह vs रानी चटर्जी : पवन सिंह के साथ किसकी हिट जोड़ी, फीस में कितना अंतर
भोजपुरी सिनेमा की हिट जोड़ियां अक्षरा-पवन और रानी-पवन की तुलना और उनकी फीस का खुलासा। कौन है ज्यादा पॉपुलर और किसकी कमाई ज्यादा?

अक्षरा सिंह और रानी चटर्जी को भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्टेसेस में शामिल किया जाता है। दोनों ने पवन सिंह के साथ हिट मूवी दी हैं। लेकिन अक्षरा और पावर स्टार की जोड़ी सुपरहिट रही है।
अक्षरा सिंह और पवन सिंह की हिट जोड़ी
अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सबसे चर्चित और हिट जोडी है। दोनों ने सइयां सुपरस्टार, तबादला, धड़कन, मां तुझे सलाम, त्रिदेव, और प्रतिज्ञा 2 जैसी फिल्मों में काम किया है। इसमें से ज्यादातर हिट हुई हैं।
अक्षरा सिंह और पवन सिंह की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री रियल जोड़ी की जैसी रही है। यहीं वजह है कि उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला है।
अक्षरा सिंह एक मूवी के लगभग 15 से 20 लाख रुपये वसूलती हैं। आज तक की रिपोर्टस के मुताबिक एक्ट्रेस की नेट वर्थ 50 से 55 करोड़ रुपए है।
रानी चटर्जी और पवन सिंह के साथ कई फिल्मों में काम किया है, इसमें देवरा बड़ा सतावेला और रंगीला बाबू बड़ी हिट साबित हुईं थीं। रानी चटर्जी की जोड़ी पवन सिंह के अलवा खेसारी लाल यादव के साथ खूब जमती है।
रानी की फैन फॉलोइंग भी मजबूत है, और उनकी फिल्में के साथ गाने भी सुपरहिट हुए हैं, हालांकि पवन के साथ उनकी केमिस्ट्री को अक्षरा-पवन की तरह पसंद नहीं किया गया है।
प्रभात खबर के मुताबिक रानी चटर्जी एक फिल्म के लिए 20 से 25 लाख रुपए लेती है। उनकी नेटवर्थ 37 करोड़ रुएए बताई जाती है।
अक्षरा सिंह के मुकाबले रानी चटर्जी लो प्रोफाइल स्टार है। हालांकि उनकी भी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग ।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

