Dinesh Lal Yadav Nirahua की भोजपुरी फिल्म 'बलमा बड़ा नादान 2' का धमाकेदार फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ है। यह फिल्म शादी, रिश्तों, पारिवारिक ड्रामा और दमदार एक्शन से भरपूर है, जो दर्शकों को थिएटर में बांधे रखेगी।
Dinesh Lal Yadav Nirahua Upcoming Movie: भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ एक बार फिर अपने दर्शकों के दिलों पर छाने के लिए तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बलमा बड़ा नादान 2’ का धांसू फर्स्ट लुक रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस पोस्टर में निरहुआ सेहरे में सजे नजर आ रहे हैं, जो फिल्म की कहानी में शादी और रिश्तों से जुड़े रोचक मोड़ की ओर इशारा करता है। पोस्टर में उनका गंभीर और प्रभावशाली अंदाज दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा रहा है। फिल्म का यह फर्स्ट लुक MADZ मूवीज और आलम ब्रदर्स प्रोडक्शन के बैनर तले पेश किया गया है, जिसे ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन और राजकुमार सिंह प्रस्तुत कर रहे हैं।
'बलमा बड़ा नादान 2' कैसी फिल्म है?
फिल्म को लेकर निरहुआ ने कहा कि यह सिर्फ एक मनोरंजक कहानी नहीं है, बल्कि इसमें भावनाओं, रिश्तों और समाज के बदलते नजरिए को भी दिखाया गया है। उन्होंने बताया कि पहले भाग को दर्शकों ने जिस तरह प्यार दिया, उसने टीम का हौसला बढ़ाया है और इस बार इसे और बड़े स्तर पर बनाया गया है। उनके अनुसार, फिल्म में दर्शकों को दमदार एक्शन, दिल को छू लेने वाले गाने और पारिवारिक ड्रामा का ऐसा मेल मिलेगा, जो उन्हें शुरू से अंत तक बांधे रखेगा। निरहुआ ने कहा कि पोस्टर में जो लुक दिख रहा है, वह फिल्म की कहानी के अहम मोड़ से जुड़ा है और दर्शक थिएटर में इसे देखकर जरूर चौंक जाएंगे।

'बलमा बड़ा नादान 2' की स्टार कास्ट और क्रू मेंबर्स
'बलमा बड़ा नादान 2' का निर्देशन और कथा लेखन महमूद आलम ने किया है, जो भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान रखते हैं। फिल्म में निरहुआ के साथ ऋचा दीक्षित, विजय महादेव गोस्वामी, पुष्पा वर्मा, संजय पांडेय, मनोज सिंह टाइगर, अनूप अरोड़ा, अंजली चौहान, कादिर शेख, रत्नेश वर्मावाल, नीलम पांडेय, जय प्रसाद, फारुख अंसारी, कलामुदिन, दिनेश लहरी और रवि राज जैसे दिग्गज और प्रतिभाशाली कलाकार नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्माता महमूद आलम और समीर आफताब ने इस फिल्म के निर्माण में कोई कमी नहीं छोड़ी है, जबकि सह-निर्माता मकसूद आलम, मंसूर आलम, सल्लाउद्दीन और साहेब हुसैन ने इसे मजबूती दी है। फिल्म के गीत प्यारे लाल यादव, विनय बिहारी और जाहिद अख्तर ने लिखे हैं, जबकि संगीत मधुकर आनंद का है, जिनके गीत और धुनें भोजपुरी दर्शकों के बीच पहले से ही बेहद लोकप्रिय हैं।
