- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- अक्षरा सिंह, मोनालिसा समेत ये भोजपुरी एक्ट्रेस कर रही बंपर कमाई, एक फिल्म के लिए वसूलती हैं इतनी रकम
अक्षरा सिंह, मोनालिसा समेत ये भोजपुरी एक्ट्रेस कर रही बंपर कमाई, एक फिल्म के लिए वसूलती हैं इतनी रकम
एंटरटेनमेंट डेस्क : भोजपुरी इंडस्ट्री में फीमेल एक्टर ने अपने टेलेंट के दम पर एक नया मुकाम बना लिया है। मोनालिसा, अक्षरा सिंह, रानी चटर्जी और आम्रपाली दुबे जैसी एक्ट्रेस को नाम से पहचाना जाता है। ये एक्ट्रेसेस एक फिल्म के लिए मोटी रकम वसूलती हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेसेस कर रहीं बंपर कमाई
ये भोजपुरी एक्ट्रेस अब अपनी काबिलियत के हिसाब से फिल्मों के लिए बड़ा अमाउंट चार्ज करती हैं। इन तमाम एक्ट्रेस ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तो महज कुछ हजार रुपयों में ही काम करने को राजी हो जाती थी।
मोनालिसा वसूलती हैं 20 लाख रुपए
मोनालिसा भले ही अब भोजपुरी से ज्यादा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं, लेकिन आज जब उन्हें फिल्में ऑफर की जाती हैं तो वे एक मूवी के लिए 15 से 20 लाख रुपये तक की फीस वसूलती हैं ।
मोनालिसा ने कुछ हज़ार रुपए से की थी करियर की शुरुआत
मोनालिसा को अपने पहले म्यूजिक वीडियो के लिए 4 हज़ार रुपए से कम रकम मिली थी । इससे पहले वे एक होटल में बहुत कम वेतन पर काम करती थीं।
अक्षरा सिंह दो बार वायरल हुआ MMS
अक्षरा सिंह का बीते 8 महीने में दो बार कथित तौर पर न्यूड वीडियो क्लिप वायरल हो चुकी हैं। बावजूद इसके उनकी फिल्मों के लिए डिमांड बनी हुई है।
अक्षरा सिंह ने बढ़ाई अपनी फीस
अक्षरा सिंह ने बीते कुछ समय में अपनी फीस में बड़ा इजाफा किया है। कभी 8 से 10 लाख रुपए एक फिल्म के लेने वाली एक्ट्रेस अब 20 लाख रुपए चार्ज करती हैं। अक्षरा सिंह को उनके पहले प्रोजेक्ट के लिए महज 2.5 लाख रुपये मिले थे।
रानी चटर्जी ने की 300 से अधिक फिल्में
रानी चटर्जी हैं हाइस्ट पेड एक्ट्रेसरानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहद मंझी हुई एक्ट्रेस हैं। वे 300 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में एक्टिंग का जौहर दिखा चुकी हैं।
रानी चटर्जी को पहली फिल्म के मिली थी इतनी रकम
रानी चटर्जी एक मूवी के लिए 25 से 30 लाख तक वसूलती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें पहले प्रोजेक्ट के लिए महज़ 10 हज़ार रुपए दिए गए थे।
आम्रपाली दुबे भी वसूलती हैं मोटी रकम
भोजपुरी की सबसे क्यूट एक्ट्रेस में आम्रपाली दुबे का नाम शुमार किया जाता है। वे एक मूवी के लिए 10 से 15 लाख रुपये वसूलती हैं।
अंजना सिंह की पवन सिंह के साथ हिट जोड़ी
अंजना सिंह एक भोजपुरी फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपए वसूलती हैं। पवन सिंह के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।