प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा का 72 वर्ष की आयु में निधन। लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के एम्स में ली अंतिम सांस। पीएम मोदी समेत कई हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि।

एंटरटेनमेंट डेस्क. मनोरंजन से एक बार फिर बुरी खबर सुनने को मिल रही है। आपको बता दें कि जानीमानी लोक गायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) का सोमवार देर रात निधन हो गया। वे 72 साल की थी। शारदा का लंबे समय से दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा था। उनके बेटे अंशुमन सिन्हा ने शारदा के इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी मां के निधन की पुष्टि भी की है। उन्होंने लिखा- अंशुमन सिन्हा द्वारा पोस्ट.. आप सबकी प्रार्थना और प्यार हमेशा मां के साथ रहेंगे। मां को छठी मईया ने अपने पास बुला लिया है। मां अब शारीरिक रूप में हम सब के बीच नहीं रहीं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शारदा के निधन पर शोक व्यक्त करते पोस्ट शेयर की है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनका अंतिम संस्कार कहा किया जाएगा यह अभी परिवारवालों ने डिसाइड नहीं किया है। बता दें कि उनका ससुराल बिहार के बेगूसराय जिले के सिहमा गांव में है। वहीं उनका जन्म बिहार के सुपौल जिले के हुलास गांव में हुआ था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

छठ गीतों के लिए फेमस थीं शारदा सिन्हा

शारदा सिन्हा को उनके छठ गीतों के लिए पहचाना जाता था। उनकी आवाज और गायिकी का अंदाज एकदम अलग था। लोग उनकी आवाज के दीवाने थे। बता दें कि शारदा सिन्हा का आखिरी छठ गीत भी उनकी मौत के एक दिन पहले ही रिलीज किया गया। उनके नए छठ गीत का नाम दुखवा मिटाईं छठी मइया है। उन्हें बिहार कोकिला कहा जाता था। उन्होंने भोजपुरी के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी गाने गाए। सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया का गाना कहे तो से सजना.. को शारदा सिन्हा ने ही आवाज दी थी। उन्होंने अपने करियर में 9 एल्बम में 62 छठ गीत गाए थे।

ब्लड कैंसर से जूझ रही थीं शारदा सिन्हा

रिपोर्ट्स की मानें तो सोमवार को शारदा सिन्हा को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। आपको बता दें कि 2018 में उन्हें मल्टिपल मायलोमा होने का पता चला था। ये एक तरह का ब्लड कैंसर होता है। ब्लड कैंसर का पता चलने के बाद से ही उनका इलाज चल रहा था। आपको जानकर हैरानी होगी कि शारदा सिन्हा के पति का निधन भी इसी साल सितंबर में हुआ था। उनके पति ब्रज किशोर 80 साल के थे और उन्हें ब्रेन हैमरेज हुए था।

Scroll to load tweet…

View post on Instagram

प्रधानमंत्री मोदी ने दी शारदा सिन्हा को श्रद्धाजंलि

शारदा सिन्हा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर लिखा- जानीमानी लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से दुख हुआ है। उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज सदैव रहेगी। उनका जाना संगीत की दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति! भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने भी पोस्ट शेयर कर श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- स्वर की देवी हमारे संस्कृति की पहचान जिनकी आवाज के बिना छठ पर्व शादी विवाह सब अधूरा होता है, आज छठी मईया ने मां शारदा सिन्हा जी को अपने पास बुला लिया। छठी मईया इनको स्वर्ग प्रदान करें, ॐ शांति शांति शांति #shardasinha.

ये भी पढ़ें...

TV की 7 संस्कारी बहुएं क्यों हुईं बदनाम! चौंका देगी 5वीं वाली की कहानी

किसने दी सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में, TOP 8 की लिस्ट में NO. 1 कौन?