भोजपुरी होली गानों की धूम! पवन सिंह के गाने ने सलमान खान के गाने को पीछे छोड़ा। खेसारी लाल यादव भी दे रहे हैं कड़ी टक्कर।

Bhojpuri Trending Holi Songs : 14 मार्च को पूरे भारत में होली खेली जाएगी। वहीं इस पर्व की धूम देखने को मिल रही है। भोजपुरी इंडस्ट्री में इस समय दनादन गानें रिलीज हो रहे हैं। पवन सिंह तो हमेशा से ही फगुआ गाने लेकर आते हैं। इस बार उनके एक गाने ने सलमान खान की सिकंदर मूवी के सॉन्ग को व्यूअरशिप में पीछे छोड़ दिया है। पवन सिंह का फगुआ सॉन्ग 'सलवरवा लाले लाल' बीते लंबे समय से 'टॉप 10 में ट्रेंड कर रहा है। काफी समय तक ये दूसरे नंबर पर बना हुआ था। 

पवन सिंह के 'सलवरवा लाले लाल' गाने को खबर लिखे जाने तक 13 दिनों में 8.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक वक्त तो ऐसा आया था जब पवन सिंह के इस गाने ने सलमान खान की अपकमिंग मूवी सिकंदर का गाना, 'जोहरा जबीं' को तीसरे नंबर पर खिसका दिया था। हालांकि बाद में सलमान का सुपरहिट सॉन्ग आगे निकल गया। 

हनी सिंह का मैनियैक गाना जिसमें भोजपुरी का ट्विस्ट जोडा गया है। ये सॉन्ग नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को 15 दिनों में 

99,927,882 व्यूज मिल चुके हैं।

YouTube video player


होली की धूम के बीच टॉप 30 में पवन सिंह का एक और गाना धूम मचा रहा है। लहंगवा रंगब को 14 दिनों में 8. 9 मिलियन व्यूज मिले हैं।

YouTube video player


खेसारी लाल यादव भी पवन सिंह को जमकर टक्कर दे रहे हैं। उनका 'रोप ल ए भौजी' इस समय चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। इसे दो हफ्तों में 12 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। 

YouTube video player


खेसारी का एक और गाना 'रंगे चल स यार' इस समय ट्रेंड कर रहा है। 2 हफ्तों में इसे 2.5 मिलियन लोग देख चुके हैं।

YouTube video player



नीलकमल सिंह और अनु मालिक का होली गीत 'आग लगा दी' भी तेजी से ऊपर आ रहा है। इसे 6 दिन में 5.2 मिलियन लोग देख चुके

 हैं।YouTube video player