- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- Bihar Election से 2 दिन में 2 महिला सेलेब्रिटी आउट! अब एक का पति चुनावी मैदान में
Bihar Election से 2 दिन में 2 महिला सेलेब्रिटी आउट! अब एक का पति चुनावी मैदान में
बिहार चुनाव 2025 में दो दिन में दो बड़े फेरबदल देखने को मिले। एक में NDA को झटका लगा तो दूसरे में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की उम्मीदों पर पानी फिरा। खास बात यह है कि ये दोनों मामले दो महिला सेलेब्रिटीज से जुड़े हुए हैं। पढ़िए रिपोर्ट.…

NDA प्रत्याशी सीमा सिंह का नामांकन रद्द
ताजा मामला सीमा सिंह से जुड़ा हुआ है, जिन्हें भोजपुरी सिनेमा की आइटम क्वीन, डांसिंग क्वीन और हेलन कहा जाता है। चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति ने उन्हें मढ़ौरा सीट से टिकट दिया था। लेकिन उनके नामांकन में विसंगतियां पाई गईं, जिसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने इसे रद्द कर दिया और NDA इस सीट पर चुनाव लड़ने से पहले ही बाहर हो गई है।
यह भी पढ़ें : Item Queen Seema Singh का नॉमिनेशन क्यों हुआ रद्द? जिसके चलते NDA चुनाव से पहले ही हारी एक सीट
पहली बार चुनाव लड़ रही थीं सीमा सिंह
सीमा सिंह और उनके पति सौरव कुमार सिंह ने 2023 में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का दामन थामा था। उन्होंने जनता के बीच अपनी अच्छी पकड़ भी बना ली थी। पहली बार वे चुनावी मैदान में थीं। लेकिन बदकिसमती से इलेक्शन लड़ने से पहले ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
चंदा यादव नहीं लड़ सकीं बिहार चुनाव
दूसरी महिला सेलेब्रिटी हैं चंदा यादव। वे भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव की पत्नी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सुपरस्टार के काफी मनाने के बाद चंदा बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने तैयार हुई थीं। उन्होंने पति के साथ तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल कि सदस्यता ली और छपरा से चुनाव लड़ने की तैयारी की। लेकिन उनका ख्वाब अधूरा रह गया।
खेसारीलाल यादव की पत्नी क्यों नहीं लड़ पाईं चुनाव?
दरअसल, इलेक्शन कमीशन के नियम के मुताबिक़ वही नागरिक चुनाव लड़ सकता है, जिसका नाम वोटर लिस्ट में हो। और यही नियम चंदा यादव को भारी पड़ गया। उनका नाम बिहार की किसी भी विधानसभा की वोटर लिस्ट में नहीं है। यही वजह है कि वे चुनाव नहीं लड़ पाईं।
चंदा यादव के पति अब चुनावी मैदान में
जैसे ही यह साफ़ हुआ कि चंदा यादव चुनाव नहीं लड़ सकतीं तो उनके पति सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने मोर्चा संभाला। वे आरजेडी के टिकट पर छपरा से प्रत्याशी बने और उन्होंने अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है। उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की छोटी कुमारी से है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।