Bihar Election 2025 में NDA को बड़ा झटका लगा जब लोक जनशक्ति पार्टी की प्रत्याशी भोजपुरी अभिनेत्री सीमा सिंह का मढ़ौरा सीट से नामांकन दस्तावेजों में गड़बड़ी की वजह से रद्द हो गया। इससे राजनीतिक माहौल में बदलाव आया है।

Bihar Election 2025 में नॉमिनेशन के दौरान ही NDA को बड़ा झटका लगा है। चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति से चुनावी मैदान में उतरीं भोजपुरी एक्ट्रेस और डांसर सीमा सिंह का नॉमिनेशन चुनाव आयोग ने रद्द कर दिया है। उन्हें पासवान ने मढ़ौरा सीट से प्रत्याशी बनाया था। लेकिन रिटर्निंग ऑफिसर ने सीमा सिंह को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य ठहराया और उनका नॉमिनेशन रद्द कर दिया। अब इस सीट पर मुकाबला तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी के जीतेंद्र राय और प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज से खड़े हुए अभय सिंह के बीच रह गया है। क्योंकि सीमा सिंह के अलावा इस सीट से तीन अन्य नॉमिनेशन भी रद्द हुए हैं, जिनमें जेडीयू के पूर्व जिला अध्यक्ष अल्ताफ राजू भी शामिल हैं, जो निर्दलीय खड़े हुए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीमा सिंह का नॉमिनेशन क्यों रद्द हुआ?

दरअसल , सीमा सिंह ने नामांकन के दौरान अपनी शिक्षा और संपत्ति का ब्यौरा दिया था। इसमें उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने 9वीं क्लास तक पढ़ाई की है। लेकिन रिटर्निंग ऑफिसर को उनके डॉक्युमेंट्स में विसंगतियां मिलीं, जिसके बाद उनका नामांकन खारिज कर दिया गया। भोजपुरी एक्ट्रेस और डांसर होने की वजह से सीमा सिंह को NDA की काफी दमदार प्रत्याशी माना जा रहा था। उनका नामांकन रद्द होने से जाहिरतौर पर NDA को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। 

यह भी पढ़ें : Item Queen Seema Singh कौन हैं, जो चिराग पासवान की पार्टी से लड़ रहीं बिहार चुनाव

सीमा सिंह कौन हैं, जिनका नामांकन रद्द हुआ

सीमा सिंह भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस, डांसर, मॉडल और टीवी होस्ट हैं। उन्हें इंडस्ट्री में आइटम क्वीन और डांसिंग क्वीन जैसे नामों से भी जाना जाता है। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और डांसर हेलन से उनकी तुलना होती है। 2008 में सीमा सिंह ने भोजपुरी फिल्म 'कहां जइबा राजा नजरिया लड़ै के' से डांसिंग की दुनिया में कदम रखा था, जिसमें दिनेशलाल निरहुआ ने लीड रोल निभाया था। वे भोजपुरी की ने 'छोड़ब ना संग तोहार', 'हम दो अनजाने', 'हीरो', 'हिम्मतवाला', 'दिलेर', 'प्रेम दीवानी' और 'हम हैं लुटेरे' जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पैदा हुईं सीमा सिंह की शादी बिहार के सारण, बिहार के बिजनेसमैन सौरव कुमार सिंह से हुई है। 2023 में उन्होंने पति के साथ चिराग पासवान की मौजूदगी में लोक जनशक्ति पार्टी की सदस्यता ली थी।