दिनेश लाल यादव  और आम्रपाली का 'मरून कलर सड़िया' गाना यूट्यूब पर 277 मिलियन व्यूज क्रॉस कर चुका है। 'फसल' मूवी के इस सॉन्ग की पॉप्युलैरिटी लगातार बढ़ती चली जा रही है। 

Maroon Color Sadiya Song : दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे का 'मरून कलर सड़िया' गाना सोशल मीडिया पर धूम मचाए हुए है। ये सॉन्ग यूट्यूब पर 277 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर चुका है। दोनोंं की जोड़ी भोजपुरिया दर्शकों की सबसे फेवरेट जोड़ी है। कई क्रेजी दर्शक तो दोनों को असल में पति-पत्नी मानते हैं, उन्हें अपने भैया और भौजी बताते हैं। इन दोनों की फिल्में सिल्वर जुबली होने की गारंटी होती हैं। निरहुआ को तो जुबली स्टार कहा जाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फिल्म ‘फसल’ का गाना हुआ सुपरहिट

भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट हिट जोड़ी दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे का जलवा बरकरार है। जुबली जोड़ी की भोजपुरी फिल्म ‘फसल’ का गाना 'मरून कलर सड़िया' 12 मार्च 2024 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। इसके बाद से इसके व्यूज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसकी रफ्तार बिल्कुल भी नहीं थमी है। ये अभी भी यूट्यूब पर ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है। वहीं सावन की आहट होते ही दर्शकों का ये फेवरेट गाना अपने रंग बिखेर रहा है। 

View post on Instagram

'मरून कलर सड़िया' को मिले करोड़ों व्यूज

‘फसल’ मूवी के इस गाने 'मरून कलर सड़िया' को अब तक 277 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। ये गाना लोगों की जुबान पर चढ़ चुका है। इस पर खूब रील्स बनाई जा रही हैं। गाने में निरहुआ और आम्रपाली के बीच का रोमांस और केमेस्ट्री इतनी रियलस्टिक है कि ये किसी को भी लुभा सकती है।

YouTube video player

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आमपाली के मानसून के गाने भी खासे लोकप्रिय हैं। आषाढ, सावन, भादों में दोनों के रोमांटिक और बारिश में भीगते गाने खूब पसंद किए जाते हैं। दरअसल दोनों की केमेस्ट्री इतनी शानदार होती है कि देखने वाले को कहीं से उनके हीरो-हीरोइन का अहसास नहीं होता। सभी को लगता है कि दोनों रियल में हसबैंड-वाइफ हैं। इसी केमेस्ट्री को देखने के लिए दर्शक उतावले हो जाते हैं। देखें ये शानदार झलकियां….

View post on Instagram