MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bhojpuri
  • 10 दिन में माता-पिता को खोया, बेटा भी नहीं रहता साथ, 'बच्चन पांडे' के एक्टर का छलका दर्द

10 दिन में माता-पिता को खोया, बेटा भी नहीं रहता साथ, 'बच्चन पांडे' के एक्टर का छलका दर्द

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'बच्चन पांडे' जैसी फिल्मों में नजर आए अभिनेता गौरव चोपड़ा ने एक बातचीत में दर्द बयां किया। कोरोना की पहली लहर में उन्होंने 10 दिन के अंतर अपने पैरेंट्स को खोया। उन्होंने पर्सनल-प्रोफेशनल फ्रंट पर काफी मुश्किल वक्त का सामना किया है।

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Apr 14 2023, 09:11 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : Social Media

गौरव ने बॉलीवुड बबल से बातचीत में कहा, “एक्टर होना कभी-कभी काफी मुश्किल होता है। चीजें वैसी नहीं होती है, जैसी आप चाहते हैं। आपको अपना रास्ता टुकड़े-टुकड़े कर बनाना होता है। लेकिन हुआ यह कि मुझे अपने अंदर एक दोस्त मिल गया था।”

27
Image Credit : Social Media

बकौल गौरव, "मैंने अंदर की आवाज़ सुनना शुरू किया। उस बंदे ने मुझे औरों से ज्यादा मदद की। किसी काउंसलिंग, किसी सपोर्ट से भी ज्यादा। वैसे मुझे किसी तरह का सपोर्ट नहीं था।"

37
Image Credit : Social Media

गौरव ने आगे कहा, "उदाहरण के लिए मैंने सोचा कि मैं एक्स्ट्रा जिम जाकर एक्स्ट्रा एब्स बना लूंगा, लेकिन जब बिस्तर से ही उठने का मन नहीं करता तो मोटिवेशन कहां से मिलेगा। आप अंधेरे और उदासी में होते हैं। सभी तरह के विचारों के साथ हर चीज़ व्यर्थ और आपको लगता है कि कुछ भी मायने नहीं रखता।"

47
Image Credit : Social Media

बातचीत में जब गौरव से पूछा गया कि उन्हें बुरे दौर से निकलने का मोटिवेशन कहां से मिला तो उन्होंने कहा, "कभी जब मैं अकेला घर में बैठता था तो खुद से बात करता था कि जागो और जाओ। 20 मिनट के लिए जाओ, लेकिन जाओ। कभी-कभी आपको ऐसे इंसान की सुनने की जरूरत होती है, जिस पर आप सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं।"

57
Image Credit : Social Media

गौरव चोपड़ा ने इस दौरान यह भी बताया कि ढाई साल का बेटा उनके साथ नहीं रहता है। दरअसल, गौरव चोपड़ा और उनकी पत्नी हितिशा चेरंदा 14 सितम्बर 2020 को बेटे के पैरेंट्स बने। लेकिन उनका बेटा उनके साथ नहीं रहता, बल्कि बेंगलुरु में रहता है।

67
Image Credit : Social Media

गौरव कहते हैं, "मैं उसे जितना देखना चाहता हूं, उतना नहीं देख पाता हूं।" हालांकि, उनकी मानें तो उन्हें यह जानकर तसल्ली है कि उनका बेटा एकदम ठीक है।

77
Image Credit : Social Media

गौरव को पिछली बार वेब सीरीज 'राणा नायडू' में प्रिंस रेड्डी का किरदार निभाते दिखे थे। उनकी अगली फिल्म 'ग़दर 2 : द कथा कंटीन्यू' है, जिसके लीड हीरो सनी देओल हैं।

और पढ़ें…

जब सिगरेट पीते पकड़े गए थे 'रामायण' के एक्टर अरुण गोविल, भड़के शख्स ने दी थीं गालियां

इब्राहिम अली खान को लेकर श्वेता तिवारी की बेटी ने कह डाली दिल की बात

शॉर्ट ड्रेस में फैन्स के बीच फंसी एक्ट्रेस, इस वजह से लोग निकाल रहे उस पर ही भड़ास, देखें VIRAL VIDEO

बेटी की उम्र की लड़की को डेट कर रहे 57 साल सलमान? एक्ट्रेस ने बताया सच

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Raja Humra se: खेसारी लाल के साथ आकांक्षा पुरी की शरारत, Pics वायरल
Recommended image2
Bhojpuri इंडस्ट्री में कैसे जुबली स्टार बने Nirahua, फिल्में ही नहीं राजनीति में भी हिट
Recommended image3
'बलम जी हॉट लागेला', अक्षरा सिंह भोजपुरी गाने के साथ दिखाया बिंदास लुक
Recommended image4
Monalisa को क्या पुकारते थे बाबा, फेवरेट शराब सहित शेयर की Pics
Recommended image5
मोनालिसा की Valentine's Day की तैयारी शुरु! फैंस से बोली- Red Alert
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved