सावन की सोमवारी में खेसारी लाल यादव का नया गाना 'जोड़ी बना दी मजनू लैला के' आते ही वायरल हो गया है। गाने ने कुछ ही घंटों के अंदर 2 मिलियन से ज्यादा के व्यू को पार कर लिया है। खेसारी के साथ शिल्पी राज ने भी यह गाना गाया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी हिट मशीन खेसारीलाल यादव का सावन के अंतिम दिनों में एक और धमाकेदार गाना रिलीज हो गया है। इस गाने में खेसारीलाल यादव भोले बाबा से कहते नजर आ रहे हैं कि 'जोड़ी बना दी मजनू लैला के'। गाने में भक्ति और रोमांस का संगम नजर आ रहा है। गाने के म्यूजिक वीडियो में खेसारीलाल यादव भगवान शिव के दरबार में पूजा करते नजर आ रहे हैं, जो मनोरम दृश्य है। इस गाने को सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है और अब यह तेजी से वायरल भी हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कुछ ही घंटों में 'जोड़ी बना दी मजनू लैला के' को मिले लाखों व्यू

गाना 'जोड़ी बना दी मजनू लैला के' को कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज मिले हैं। इस गाने को लेकर खेसारीलाल यादव ने कहा कि यह गाना बेहद मजेदार है। सभी लोग इस गाने को देखें और सुनें। आपको यह जरूर पसंद आएगा। खेसारीलाल यादव ने कहा, "गाना 'जोड़ी बना दी मजनू लैला के' जितना भगवान की भक्ति को प्रदर्शित करने वाला है, उतना ही गाने में भावनात्मक टच है। गाने में संगीत भी सुरीले हैं। मुझे यह गाना करने में बेहद मजा आया।" उन्होंने कहा, "सावन की आज सोमवारी पर हमने इस गाने को रिलीज किया है। अब सावन का महीने अपने अंतिम पड़ाव में है। ऐसे में यह गाना इस साल के सावन में लोगों के लिए यादगार रहेगा। इसलिए आग्रह है कि अपने इस गाने को खूब बड़ा बनाएं।"

YouTube video player

खेसारी लाल यादव ने शिल्पी राज के साथ गाया गाना

आपको बता दें कि गाना 'जोड़ी बना दी मजनू लैला के' को खेसारीलाल यादव ने भोजपुरी म्यूजिक की प्रतिभाशाली सिंगर शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। गाने के म्यूजिक वीडियो में खेसारीलाल यादव के साथ निशा पांडेय नजर आ रही हैं। गीतकार भागीरथ पाठक हैं। संगीतकार आर्या शर्मा हैं। वीडियो डायरेक्टर नयन मौर्या हैं। डांस मास्टर असलम खान हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। डीओपी योगेश सिंह हैं।

और पढ़ें…

दुनिया का सबसे महंगा एक्टर, जिसकी फीस 'RRR' की कुल कमाई से भी ज्यादा

...तो इसलिए 'वेलकम 3' से हुई अनिल कपूर-नाना पाटेकर की छुट्टी, सामने आई असली वजह