MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bhojpuri
  • पति की दूसरी शादी कराने निकली पत्नी बरात में जमकर नाची, वायरल हुआ VIDEO

पति की दूसरी शादी कराने निकली पत्नी बरात में जमकर नाची, वायरल हुआ VIDEO

एंटरटेनमेंट डेस्क. भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की मानी जाती है। जिन्हें हर फिल्म में ऑडियंस साथ देखना चाहती है। यही वजह है कि उनकी जोड़ी जब भी दर्शकों के बीच आती है तो एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है।

4 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Oct 31 2023, 07:59 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : PR Agency

निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी देसी लुक में काफी पसंद की जाती है। फिल्मों में उनके बीच घटते तमाम नाटकीय घटनाक्रम से दर्शकों का फुल एंटरटेनमेंट होता है। ऐसे में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी में बनी मोस्ट अवेटेड भोजपुरी फिल्म 'मेरे हसबैंड की शादी है' को लेकर लोगों में चर्चा जोरों पर है।

28
Image Credit : PR Agency

हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज किया गया था, जिसे काफी पसंद किया गया है। इस फिल्म की कहानी लोगों को काफी अच्छी लगी है, जिससे लोगों में पूरी फ़िल्म देखने की उत्सुकता बढ़ गई है। अब इसी फिल्म का टाइटल सांग 'मेरे हसबैंड की शादी है' डीआरजे रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसमें बड़ी ही दिलचस्प सीक्वेंस दिखाई गई है।

38
Image Credit : PR Agency

इस गाने के वीडियो में दिख रहा है कि पत्नी के किरदार में आम्रपाली दुबे अपने हसबैंड यानी दूल्हा के गेटअप में दिनेश लाल यादव निरहुआ की बरात लेकर निकल रही हैं। वह देसी लुक में खूब नाच गा रही हैं और लोगों को भी नाचने गाने के लिए कह रही हैं। आम्रपाली ठुमक ठुमक कर नाचते हुए कह रही हैं कि 'अपना राजाजी के मउरी हम सजाई दिहनी, दाईं अंखियां में कजरा हम लगाई दिहनी, मउज उड़ावा मस्ती लुटावा, खुली आजादी है... नाचा नाचा ये बरतिया मेरे हसबैंड जी की शादी है, नाचा नाचा ये बरतिया मेरे हसबैंड जी की शादी है...'

48
Image Credit : PR Agency

इस गाने का पिक्चराइजेशन बहुत ही कमाल का किया गया है। गाने के वीडियो में पुराने जमाने के बैंड बाजा, रोड लाइट को दिखाया गया है और देसी ड्रेस में लोग दिख भी रहे हैं। वहीं खुद आम्रपाली भी देसी स्टाइल में साड़ी पहने गर्दा उड़ा रही हैं। वीडियो में आम्रपाली दुबे को खूब मस्ती करते,  नाचते गाते हुए दिखाया गया है। वह कभी दूल्हा बने निरहुआ को एम्बेसडर कार से उतार कर बरातियों के साथ ठुमक ठुमक कर नाच रही हैं, तो कभी बीच-बीच में वह खुद खुशी से शहनाई और भोंपू बजा रही हैं।

(वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)

58
Image Credit : PR Agency

इस गाने में गांव में होने वाली शादी का पूरा चित्रण दिखाया गया है। यह गाना 80 और 90 के दशक की देहात वाली शादी की याद दिला रहा है। इसके शब्द बड़े सरल है, जो सरलता से जुबान पर आ जाते हैं। यह गाना देखने और सुनने में बहुत प्यारा लग रहा है। इसके गीतकार प्यारेलाल यादव कवि और संगीतकार ओम झा हैं। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं।

68
Image Credit : PR Agency

गौरतलब है कि फ़िल्म ‘मेरे हसबैंड की शादी है’ छठ पूजा के शुभ अवसर पर संपूर्ण भारत वर्ष के सिनेमाघरों में एक साथ प्रदर्शन की जाएगी। इस फिल्म को सभी सिनेमाघरों में फिल्म वितरक व निर्माता प्रवीण कुमार की कम्पनी 'प्रांशुल मैजिक मोमेंट' द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा। इस फिल्म की मार्केटिंग मनोज ओझा की कंपनी 'मेक योर फ़िल्म इंडिया' कर रही है।

78
Image Credit : PR Agency

उल्लेखनीय है कि जेआर प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी के अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में की गई है। फिल्म के प्रोड्यूसर जयन्त घोष व रिया घोष हैं। सह निर्माता प्रवीण कुमार, कलीम खान हैं। निर्देशक मंजुल ठाकुर हैं। संगीतकार ओम झा, गीतकार प्यारे लाल यादव कवि, अरबिन्द तिवारी, विनय निर्मल हैं।

88
Image Credit : PR Agency

‘मेरे हसबैंड की शादी है’ की पटकथा मंजुल ठाकुर व अरबिन्द तिवारी, कथा व संवाद अरविन्द तिवारी ने लिखा है। छायांकन सरफराज़ खान, संकलन संतोष हरावड़े, मारधाड़ श्री श्रेष्ठा, नृत्य कानू मुखर्जी, कला महेन्द्र, पार्श्व संगीत असलम सुरती का है। पोस्ट पोडक्शन ऑडियो लैब, वीएफएक्स सोनू मधेसिया ने किया है। प्रोडक्शन कंट्रोलर अरविन्द यादव हैं। फ़िल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। इस फ़िल्म में मुख्य कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, संजय पांडेय, किरण यादव, भानु पांडेय, प्रेम दुबे, रंभा साहनी आदि हैं।

और पढ़ें…

दो बार जेल जा चुके शाहरुख़ खान? एक बार केरोसिन की जमाखोरी में फंसे थे!

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
दिनेश लाल यादव
आम्रपाली दुबे

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
बनारसी साड़ी में Monalisa का ट्रेडीशनल लुक, विक्रांत संग हुई रोमांटिक
Recommended image2
Raja Humra se: खेसारी लाल के साथ आकांक्षा पुरी की शरारत, Pics वायरल
Recommended image3
Bhojpuri इंडस्ट्री में कैसे जुबली स्टार बने Nirahua, फिल्में ही नहीं राजनीति में भी हिट
Recommended image4
'बलम जी हॉट लागेला', अक्षरा सिंह भोजपुरी गाने के साथ दिखाया बिंदास लुक
Recommended image5
Monalisa को क्या पुकारते थे बाबा, फेवरेट शराब सहित शेयर की Pics
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved