MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bhojpuri
  • Bigg Boss 19 की इकलौती भोजपुरी कंटेस्टेंट नीलम गिरी की 10 PHOTO, जानिए किसलिए हैं मशहूर?

Bigg Boss 19 की इकलौती भोजपुरी कंटेस्टेंट नीलम गिरी की 10 PHOTO, जानिए किसलिए हैं मशहूर?

Who is Neelam Giri: 'बिग बॉस 19' में वैसे तो 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री ली। लेकिन भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस नीलम गिरी खूब लाइमलाइट लूट रही हैं। सलमान खान खुद भी उनकी अदाओं के कायल हो गए। जानिए 'बिग बॉस 19' की इकलौती भोजपुरी कंटेस्टेंट के बारे में...

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Aug 25 2025, 04:25 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
Image Credit : Facebook

नीलम गिरी ने फिल्म 'पुष्पा 2' के गाने 'किसिक', 'कांटे' के गाने 'मैं आई हूं यूपी-बिहार लूटने' और 'स्त्री 2' के गाने 'काटी रात मैंने खेतों में तू आई नहीं' गानों के रीमिक्स पर परफॉर्म करते हुए एंट्री ली और जब वे सलमान खान के सामने पहुंचीं तो सुपरस्टार ने कहा कि उन्होंने यूपी-बिहार नहीं, पूरे इंडिया को हिला दिया है।

इसे भी पढ़ें : Bigg Boss 19 के कंटेस्टेंट की नेट वर्थ: जानिए कौन सबसे अमीर, किसके पास सबसे कम दौलत

210
Image Credit : Facebook

सलमान खान ने शो के दौरान नीलम से पूछा कि जो डांस वीडियो वे सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं तो उन पर कितने व्यू आ जाते हैं। जवाब में उन्होंने अधिकतर गानों पर 400-500 मिलियन व्यूज आने का दावा किया। यह सुन सलमान ने हैरानी जताई।

इसे भी पढ़ें : Bigg Boss 19 की सबसे छोटी कंटेस्टेंट कितने साल की, कितनी पढ़ी-लिखी और कितनी संपत्ति की मालकिन

310
Image Credit : Facebook

सलमान खान ने इस दौरान नीलम से यह भी पूछा कि इंस्टाग्राम पर उनके कितने फॉलोअर्स हैं तो उन्होंने बताया 4.9 मिलियन। साथ ही दावा किया कि 'बिग बॉस' में उनकी एंट्री तक यह आंकड़ा बढ़कर 5 मिलियन से ज्यादा पहुंच गया होगा।

410
Image Credit : Facebook

नीलम गिरी ने सलमान खान के सामने यह दावा किया कि वे 'बिग बॉस' के घर में गर्दा उड़ाने के इरादे से आई हैं। सलमान खान ने उनका परिचय भोजपुरी एक्ट्रेस और डांसर कहकर कराया।

510
Image Credit : Facebook

28 साल की नीलम गिरी का जन्म 19 जून 1997 को उत्तर प्रदेश के बलिया में हुआ था। वे ना सिर्फ भोजपुरी फिल्मों, बल्कि टीवी शो और म्यूजिक वीडियोज के लिए भी काम करती हैं।

610
Image Credit : Facebook

रिपोर्ट्स की मानें तो नीलम गिरी के पिता एक हार्डवेयर शॉप चलाते हैं। एक्ट्रेस ने अपनी स्कूलिंग पटना के सेंट माइकल स्कूल से की है। उनके दो जुड़वां भाई हैं, जो उनसे छोटे हैं। उनकी एक बड़ी बहन भी है।

710
Image Credit : Facebook

2021 में रिलीज हुई फिल्म 'बाबुल' से उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। इस फिल्म को अवधेश मिश्रा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में उनके साथ शशि रंजन जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे।

810
Image Credit : Facebook

नीलम गिरी की पॉपुलर भोजपुरी फिल्मों में 'इज्ज़त घर', 'टुनटुन' और कलाकंद हैं। उन्हें हाल ही में प्रवेश लाल यादव के साथ फिल्म 'घर परिवार' में देखा गया था।

910
Image Credit : Facebook

ख़बरों की मानें तो भोजपुरी फिल्मों की हीरोइन बनने से पहले नीलम टिकटॉक वीडियो बनाती थीं। इसके अलावा उनका यूट्यूब चैनल भी हैं और रिपोर्ट्स की मानें तो यहां से वे हर महीने लगभग 5 लाख रुपए कमाती हैं। उनकी संपत्ति 90 लाख रुपए से 1 करोड़ रुपए तक बताई जाती है। 

1010
Image Credit : Facebook

बताया जाता है कि अपने दम पर नीलम गिरी ने पटना में बड़ा सा घर खरीद लिया है। प्रवेश लाल यादव के साथ लगातार काम करने की वजह से लोग उनके अफेयर के कयास लगाने लगे थे। इसके चलते वे ज्यादा चर्चा में रही थीं। क्योंकि प्रवेश लाल यादव पहले से ही शादीशुदा हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बिग बॉस
टीवी समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Monalisa ने रेड फ्रॉक सूट में दिखाई अदाएं, फैंस- कहां चली लाल परी
Recommended image2
Pawan Singh के आ रहे धांसू भोजपुरी गाने, पोस्टर ने बढाई बेकरारी
Recommended image3
बनारसी साड़ी में Monalisa का ट्रेडीशनल लुक, विक्रांत संग हुई रोमांटिक
Recommended image4
Raja Humra se: खेसारी लाल के साथ आकांक्षा पुरी की शरारत, Pics वायरल
Recommended image5
Bhojpuri इंडस्ट्री में कैसे जुबली स्टार बने Nirahua, फिल्में ही नहीं राजनीति में भी हिट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved