भोजपुरी स्टार समर सिंह का गाना 'बलमुआ के बल्लम' को बादशाह ने 'बवंडर' बताया है। इस गाने को यूट्यूब पर 272 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। समर सिंह ने बादशाह का शुक्रिया अदा किया है।

भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह का सॉन्ग 'बलमुआ के बल्लम' को खूब वायरल हो रहा है। गाना इतना पॉपुलर हो गया है कि हर म्यूजिक लवर इसे सुनकर इसकी भर-भर कर तारीफ़ कर रहा है। यहां तक कि बॉलीवुड के दिग्गज रैपर बादशाह भी इस गाने की तारीफ़ करने से खुद को नहीं रोक पाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर Balamuwa Ke Ballam Song को बवंडर बताया है। बादशाह के मुंह से अपने गाने की तारीफ़ सुनकर समर सिंह सातवें आसमान पर हैं। उन्होंने उनका शुक्रिया अदा किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बादशाह को भाया ‘बलमुआ के बल्लम’ सॉन्ग

बादशाह को समर सिंह का गाना 'बलमुआ के बल्लम' बेहद पसंद आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ़ करते हुए लिखा है, "गाना नहीं, बवंडर है ये।" समर सिंह ने तारीफ़ के लिए बादशाह का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने रिप्लाई में लिखा, "थैंक यू सो मच।" बादशाह और समर सिंह के बीच की बातचीत चर्चा में है। समर सिंह ने बादशाह की ओर से मिली तारीफ को लेकर कहा , "बादशाह जी के मन को मेरा यह गाना अच्छा लगा है। उनका आशीर्वाद मुझे मिला है, इसके लिए उन्हें तहेदिल से धन्यवाद देता हूं और उनका आभार व्यक्त करता हूं। उनके प्यार ऐसे ही मिलता रहे।"

Youtube पर वायरल हो चुका 'बलमुआ के बल्लम' सॉन्ग

'बलमुआ के बल्लम' गाना 30 जून 2024 को रिलीज हुआ था। इस गाने को समर सिंह के साथ नेहा राज ने भी आवाज़ दी है। समर सिंह के साथ नम्रता मल्ला के ऊपर यह गाना फिल्माया गया है। इस गाने में नम्रता मल्ला की अदाओं ने पानी में आग लगाने का काम किया है। गाने के बोल आलोक यादव ने लिखे हैं, जबकि संगीत एडीआर आनंद ने दिया है। इस गाने को आशीष सत्यार्थी ने डायरेक्ट किया है। बीते 10 महीने में इस गाने को यूट्यूब पर 272 मिलियन से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं।