- Home
- Entertainment
- Bhojpuri
- यामिनी सिंह की हुस्न पर लट्टू हो गए Pradeep Pandey Chintu, 'हिंदुस्तानी' में दिखी गजब कैमेस्ट्री
यामिनी सिंह की हुस्न पर लट्टू हो गए Pradeep Pandey Chintu, 'हिंदुस्तानी' में दिखी गजब कैमेस्ट्री
एंटरटेनमेंट डेस्क । भोजपुरी सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू ( Pradeep Pandey Chintu) की अवेटेड मूवी "हिंदुस्तानी" का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। 12 दिसंबर को प्रदीप पांडेय के बर्थडे के मौके पर फिल्म मेकर ने उनकी अपकमिंग मूवी का ट्रेलर रिलीज़ किया है।

वेब म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर भोजपुरी मूवी "हिंदुस्तानी" का ट्रेलर रिलीज किया गया है।
"हिंदुस्तानी" मूवी का ट्रेलर का रन टाइम तकरीबन 4 मिनट है, जिसमें फिल्म की कहानी के कई पार्ट को दिखाया गया है।
इस फिल्म में चिंटू पांडेय को ज़बरदस्त स्टाइल में दिखाया गया है । यामिनी सिंह के साथ उन्होंने जमकर रोमांटिक सीन दिए हैं। देव सिंह विलेन के किरदार में नज़र आए हैं।
भोजपुरी मूवी हिंदुस्तानी में प्रदीप पांडेय चिंटू राम के किरदार में भी दिखाई दिए हैं, जो अन्याय के खिलाफ धर्म की जीत के लिए जोर लगा रहे हैं।
"हिंदुस्तानी" फिल्म के प्रोड्यूसर विजय कुमार यादव हैं, जिन्होंने प्रदीप पांडेय चिंटू को बर्थडे पर बधाई देते हुए कहा कि इस शानदार फिल्म का ट्रेलर चिंटू और उनके फैंस के लिए बर्थडे गिफ्ट है। मेकर ने फिल्म की पूरी टीम की ओर से प्रदीप पांडेय चिंटू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
देखें हिंदुस्तानी फिल्म का ट्रेलर-
"हिंदुस्तानी" फिल्म मानव तस्करी से लेकर दहेज हत्या जैसी बुराई को भी दिखाती है। विजय कुमार यादव ने इस मूवी को प्रोड्यूस किया है। डायरेक्शन नील मणि सिंह ने किया है। फिल्म "हिंदुस्तानी" का प्रोडक्शन सांवरे फिल्म्स के बैनर से हुआ है।
फिल्म की स्टोरी मनोज कुशवाहा ने लिखी है। इसमें प्रदीप पांडे चिंटू, यामिनी सिंह, देव सिंह और बृजेश त्रिपाठी मनोज द्विवेदी, बालेश्वर सिंह ग्लोरी, मोहंता, लोटा तिवारी, सोनिया मिश्रा, रिंकू आयुषी ने अहम किरदार निभाए हैं।
ये भी पढ़ें-
'लॉलीपॉप लागैलू' के बाद पवन सिंह लाए नया 'लॉलीपॉप' सॉन्ग, रिलीज होते ही हो गया वायरल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।