- Home
- Entertainment
- Bhooth Bangla Day 11 Collection: दूसरे मंडे इतना हुआ कलेक्शन, 11वें दिन की कमाई देगी झटका
Bhooth Bangla Day 11 Collection: दूसरे मंडे इतना हुआ कलेक्शन, 11वें दिन की कमाई देगी झटका
डायरेक्टर प्रियदर्शन-अक्षय कुमार की भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है। फिल्म को दर्शकों द्वारा पसंद भी किया जा रहा है। फिल्म की रिलीज को 11 दिन हो गए हैं और इसी बीच इसके 11वें दिन का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया है, जो चौंकाने वाला है।

भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस पर हाल
फिल्म भूत बंगला ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर जमकर तहलका मचाया। पहले ही दिन से दर्शकों का इसे शानदार रिस्पॉन्स मिला। हालांकि, दूसरे सोमवार इसकी कमाई में भारी गिरावट दिखने को मिली।
भूत बंगला का 11वें दिन का कलेक्शन
भूत बंगला की 11वें दिन की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है। sacnilk.com की मानें तो फिल्म ने 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार 2.51 करोड़ का बिजनेस किया। 10वें दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। बता दें कि 10वें दिन फिल्म ने 12.50 करोड़ का तगड़ा कारोबार किया था।
ये भी पढ़ें... Box Office Big Clash: 'बंदर' की डेट ने मचाया बवाल, Yash के लिए खतरा बने बॉबी देओल
भूत बंगला का बिजनेस
sacnilk.com की रिपोर्ट के हिसाब से भूत बंगला ने इंडिया में नेट 115.91 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 137.94 करोड़ हो गया है। फिल्म के देश में फिलहाल 8755 शोज चल रहे हैं।
भूत बंगला का वर्ल्डवाइड धमाका
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भूत बंगला गदर मचा रही है। फिल्म 100 करोड़ के क्लब में एंट्री करने के बाद अब 200 करोड़ कमाने के काफी करीब पहुंच गई है। फिल्म ने अभी तक 182.31 करोड़ कमा लिए हैं। इसका ओवरसीज कलेक्शन 45.50 करोड़ हो गया है।
भूत बंगला का पिछले 5 दिन का बिजनेस
फिल्म भूत बंगला के पिछले 5 दिन का बॉक्स ऑफिस का हाल देखें तो इसने छठे दिन 6.15 करोड़, 7वें दिन 5.50 करोड़ और 8वें दिन 5.75 करोड़ का बिजनेस किया था। 90वें दिन इसने 10.75 और 10वें दिन 12.50 करोड़ का शानदार कारोबार किया था।
2026 की तीसरी सबसे कमाई फिल्म भूत बंगला
आपको बता दें कि भूत बंगला 2026 की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 है, जिसने 1831.95 करोड़ कमाए हैं और दूसरे नंबर पर सनी देओल की बॉर्डर 2 है, जिसने 464.50 करोड़ कमाए हैं।
ये भी पढ़ें... Raja Shivaji Advance Booking: रितेश देशमुख की फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू, BO पर होगा धमाका
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।