MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Akshay Kumar Upcoming Movies 2026: भूत बंगला के बाद इस साल इन फिल्मों में नज़र आएंगे अक्षय कुमार

Akshay Kumar Upcoming Movies 2026: भूत बंगला के बाद इस साल इन फिल्मों में नज़र आएंगे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते हुए 180 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। वैसे प्रियदर्शन निर्देशित इस हॉरर कॉमेडी फिल्म के अलावा भी अक्षय कुमार इस साल कुछ बड़ी फिल्मों में नज़र आएंगे। डालिए इन फिल्मों पर एक नज़र...

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : May 13 2026, 07:40 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
1. वेलकम टू दि जंगल
Image Credit : Instagram

1. वेलकम टू दि जंगल

  • रिलीज डेट : 26 जून 2026

यह 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसके पहले दो पार्ट क्रमशः 2007 और 2015 में रिलीज हो चुके हैं। फिल्म का डायरेक्शन अहमद खान कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, संजय दत्त, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, राजपाल यादव, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडीज जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
2. हैवान
Image Credit : Instagram

2. हैवान

  • रिलीज डेट : अगस्त 2026 (सभावित, तारीख का ऐलान बाकी)

यह मलयालम फिल्म 'ओप्पम' की रीमेक है, जिसका डायरेक्शन प्रियदर्शन कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सैफ अली खान, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे।

35
3. अनीस बज्मी के साथ अनटाइटल्ड फिल्म
Image Credit : Instagram

3. अनीस बज्मी के साथ अनटाइटल्ड फिल्म

  • रिलीज डेट : दिसंबर 2026 (संभावित, तारीख का ऐलान बाकी)

हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार डायरेक्टर अनीस बज्मी के साथ एक कॉमेडी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह फैमिली एंटरटेनर होगी। कहा जा रहा है कि फिल्म में विद्या बालन और राशि खन्ना की भी अहम् भूमिका होगी। अभी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है, लेकिन कथिततौर पर यह दिसंबर 2026 में रिलीज होगी।

45
4. वो फिल्म, जो आते-आते अटक गई
Image Credit : Instagram

4. वो फिल्म, जो आते-आते अटक गई

अक्षय कुमार 'हेरा फेरी 3' पर जोर-शोर से काम कर रहे थे। प्रियदर्शन इसे डायरेक्ट करने वाले थे और अक्षय, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी एक बार फिर दर्शकों जो हंसाने वाली थी। लेकिन पिछले दिनों एक इंटरव्यू में अक्षय ने स्पष्ट कर दिया कि यह फिल्म फिलहाल नहीं बन रही है। क्योंकि यह कई इश्यूज से गुजर रही है।

55
2027 के लिए अक्षय कुमार का लाइनअप
Image Credit : Instagram

2027 के लिए अक्षय कुमार का लाइनअप

2026 के बाद 2027 में भी अक्षय कुमार के पास फिल्मों की लंबी फेहरिस्त है। वे छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी पर बन रही मराठी फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौडले सात' में नज़र आएंगे तो वहीं उन्हें रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही 'गोलमाल 5' में भी देखा जाएगा। आगे उनके मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी फिल्मों में अक्षय के होने की चर्चा है, जिनमें 'स्त्री 3', 'पहला महायुद्ध', 'दूसरा महायुद्ध' और 'शक्ति शालिनी' आदि शामिल हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
अक्षय कुमार
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Sunny Leone Net Worth: फिल्मों में चंद मिनट का रोल कर सनी लियोनी ने जमा की इतनी तगड़ी संपत्ति
Recommended image2
Rekha Sindoor: आज भी रहस्य क्यों है अभिनेत्री रेखा का सिंदूर लगाना? जानें इसके पीछे की कहानी
Recommended image3
हर कोई मुझे पत्नी बनाना चाहता था..एक्ट्रेस ने बताया आखिर क्यों 15 साल में ही करनी पड़ी शादी
Recommended image4
Mouni Roy-Suraj Nambiar Separation: मौनी रॉय के पति को अब इस एक्ट्रेस ने किया अनफॉलो, क्या नहीं बचा रिश्ता?
Recommended image5
90s Flashback: 32 साल में ऐसी दिखने लगी अलिफ लैला की मरजीना, TV से दूर अब कर रही ये काम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved